Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Libya Floods: तूफान-बाढ़ ने मचाई इस्लामिक मुल्क लीबिया में भारी तबाही, एक नदी..दो बांध और रात के ढाई बजे बर्बाद हुई डर्ना सिटी!

Libya News: अफ्रीकी देश लीबिया में 9 सितंबर को आए डेनियल तूफान और इसके बाद बाढ़ से अब तक हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं. 20 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं.

तूफान के बाद 10 हजार आबादी वाले डेर्ना शहर के पास दो डैम टूट गए. वहीं, आंधी धुंध और चक्रवात ने पूरा शहर झकझोर डाला.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Libya Floods 2023: अफ्रीका महाद्वीप के देश लीबिया में डेनियल तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है. तूफान के बाद 10 हजार आबादी वाले डेर्ना शहर के पास दो डैम टूट गए. वहीं, आंधी धुंध और चक्रवात ने पूरा शहर झकझोर डाला. हजारों घर-मकान ध्वस्त हो गए. वहां से सामने आ रहीं बर्बादी की तस्वीरें देखकर दिल दहल जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- लीबिया में हुई तबाही में अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 20 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. महज 700 शव ऐसे हैं, जिनकी शिनाख्त हो सकी है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बहुत-सी लाशें समंदर में तैरती देखी गई हैं. सऊदी अरब के अखबार ‘द नेशनल’ के एक जर्नलिस्ट के मुताबिक- अब तक 6886 लाशें मिल चुकी हैं.

ली​बियाई हेल्थ मिनिस्टर ने बताया कि कई इलाकों में पानी में लाशें तैरती नजर आ रही हैं. कई घरों में लाशें सड़ चुकी हैं. एक हफ्ते पहले सामने आए आंकड़ों में बताया गया था कि लीबिया में तूफान-बाढ़ से 123 सैनिक भी मारे गए हैं. वहां कई इलाकों में हालात इतने खराब हैं कि बाहर से मदद पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है.

बेनगाजी में बाढ़ से सैकड़ों इमारतें टूटकर धंसीं

लीबिया के बेनगाजी शहर में 283 इमारतें बाढ़ की वजह से गिर चुकी हैं. वहां 147 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है.

यह भी पढ़िए: सामने आया तबाही का मंजर; सड़कें बनी ‘नदियां’, उफनते नाले में बह गए पिता-पुत्र, अभी भी चार लोग लापता

यह तस्वीर लीबिया सरकार ने जारी की है. यह बेनगाजी शहर में तूफान के समय की है.

यहां हफ्ताभर पहले जब बांध टूटने से डर्ना शहर में बाढ़ आई तो काफी लोग जान बचाकर भागे थे.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest