Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Merry Christmas: क्रिसमस डे की शुभकामनाएं! देखिए 2 टन प्याज के साथ 40 फीट चौड़ा, 20 फीट ऊंचा और 100 फीट लंबा सांता क्लॉज़, ये किसने तैयार किया?

Happy Crismistmas Images 2023: क्रिसमस के मौके पर ओडिशा में तैयार हुई इस कलाकृति की तस्वीरें आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसके जरिए अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार ने बच्चों को क्रिसमस की विश दी हैं.

Merry Christmas

100 फीट लंबा सांता क्लॉज़.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Christmas Santa Claus Drawing: दुनियाभर में आज क्रिसमस डे मन रहा है. यह क्रिश्चियन कम्युनिटी का सबसे बड़ा पर्व है. हालांकि इसे वैश्विक स्तर पर, यानी लगभग सभी देशों में सेलिब्रेट किया जा रहा है. भारत के समुद्र तट पर एक इलाके में अद्भुत सांता क्लॉज़ नजर आ रहा है, जिसके जरिए कलाकार ने बच्चों को क्रिसमस की विश दी हैं.

Christmas Santa Claus

ये सांता क्लॉज़ ओडिशा राज्य में है. इसे क्रिसमस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी ब्लू फ्लैग समुद्र तट पर उकेरा है. इसे तैयार करने में लगभग 2 टन प्याज और रंग का इस्तेमाल किया गया. सुदर्शन पटनायक की इस कलाकारी को खूब सराहा जा रहा है.

merry christmas wishes

अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन ने सबसे पहले सांता क्लॉज़ की एक विशाल रेत की मूर्ति बनाई. फिर उसे सजाया. न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट कर बताया— “लगभग 2 टन प्याज के साथ 40 फीट चौड़ा, 20 फीट ऊंचा और 100 फीट लंबा रेत का सांता क्लॉज़ बनाया गया है.”

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रेत से कितना बड़ा सांता क्लॉज़ बनाया गया है. इसे सुदर्शन पटनायक ने Merry Christmas संदेश को प्रतिबिंबित करने के लिए तैयार किया.

अब सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital