Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘असीम मुनीर को निशाना बनाना चाहती थी मोसाद’… पेपे एस्कोबार के दावे से क्यों मचा हड़कंप?

ब्राजील के पत्रकार पेपे एस्कोबार के एक दावे ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने कथित तौर पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनके प्रतिनिधिमंडल को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में निशाना बनाने की साजिश रची थी.

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इन दिनों एक ऐसा दावा चर्चा में है, जिसने पाकिस्तान से लेकर ईरान तक हलचल मचा दी है. ब्राजील के पत्रकार और जियो-स्ट्रैटेजिक एक्सपर्ट पेपे एस्कोबार ने एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान यह दावा किया कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनके प्रतिनिधिमंडल को निशाना बनाने की योजना बनाई थी.

यह कथित योजना उस समय की बताई जा रही है जब पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशों में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था. बताया गया कि जिनेवा में इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय बातचीत चल रही थी, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय अधिकारी भी शामिल थे.

पॉडकास्ट में किया गया गंभीर आरोप

पेपे एस्कोबार ने यह बातें मारियो नवाफल के पॉडकास्ट में कहीं. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को “विश्वसनीय सूचना” मिली थी, जिसके अनुसार मोसाद कथित तौर पर स्विट्जरलैंड में आसिम मुनीर और अन्य अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था.

एस्कोबार ने यहां तक कहा कि इस कथित साजिश के बारे में जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तान ने मध्यस्थों के जरिए इजरायल को सख्त संदेश भेजा था. उनके मुताबिक संदेश का लहजा बेहद तीखा था, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि किसी भी हमले की स्थिति में गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

इजरायल-पाकिस्तान तनाव की पृष्ठभूमि

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इजरायल और पाकिस्तान के बीच तनाव की चर्चा हुई हो. दोनों देशों के बीच न तो कूटनीतिक रिश्ते हैं और न ही पाकिस्तान इजरायल को मान्यता देता है. दूसरी ओर, इजरायल अक्सर पाकिस्तान के बयानों और रुख पर सवाल उठाता रहा है, खासकर तब जब क्षेत्रीय संघर्षों को लेकर बयानबाजी तेज होती है.

इजरायल की तरफ से लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का भी जिक्र इस पूरे संदर्भ में किया गया, जिसने पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा दिया है.

दावों पर सवाल और खंडन

पेपे एस्कोबार के इस दावे की किसी भी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है. ना ही पाकिस्तान सरकार या सेना की तरफ से इस तरह की किसी साजिश पर आधिकारिक बयान दिया गया है और ना ही इजरायल ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया दी है.

पाकिस्तान के कई पत्रकारों और विश्लेषकों ने भी इस दावे को पूरी तरह खारिज किया है. डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द करंट’ से जुड़े पत्रकारों ने इसे “बेबुनियाद कहानी” बताया. वरिष्ठ पत्रकार सैयद तलत हुसैन ने भी सोशल मीडिया पर इसे सिरे से नकारते हुए कहा कि इस तरह की कोई घटना हुई ही नहीं है.

ये भी पढ़ें: भगोड़ा नीरव मोदी को लगा बड़ा झटका, लौटाना होगा 100 करोड़ रुपये का बिल, यूके कोर्ट ने दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital