Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी के सम्मान में तिरंगे के रंग में रंगा मॉस्को का ओस्टैंकिनो टावर

प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के सम्मान में मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर को भारत के तिरंगे के रंग से रोशन किया गया.

PM Modi Russia Visit

मॉस्को में ओस्टैंकिनो टावर को तिरंगे के रंग से रोशन किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का शानदार तरीके से स्वागत किया गया. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव पहुंचे.

तिरंगे के रंग से रोशन हुआ ओस्टैंकिनो टावर

इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के सम्मान में मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर को भारत के तिरंगे के रंग से रोशन किया गया. जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ओस्टैंकिनो टावर भारत के तिरंगे के रंग में जगमग किया गया है. पीएम मोदी के रूस दौरे के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ओस्टैंकिनो टावर मॉस्को, रूस में एक स्वतंत्र टेलीविजन और रेडियो टावर है. इसका डिजाइन आर्किटेक्ट निकोलाई निकितिन ने तैयार किया था.

पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी कार्लटन होटल पहुंचे. इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया. पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को दो दिन के मॉस्को दौरे पर रहेंगे. जहां वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके अलावा वह मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे.

रवाना होने से पहले पीएम ने क्या कहा?

दिल्ली से रवाना होने से पहले अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए तैयार हूं.”

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में आगे बढ़ी है, जिसमें ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Narendra Modi Russia Visit: PM मोदी रूस-ऑस्ट्रिया के दौरे पर रवाना, 2001 में पहली बार पुतिन से मुलाकात के बाद ऐसे हुई उनसे पक्की दोस्ती

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछली बार सितंबर 2019 में व्लादिवोस्तोक में 5वें पूर्वी आर्थिक शिखर सम्मेलन के इतर आयोजित 20वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए रूस का दौरा किया था. उस समय वो मुख्य अतिथि थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital