Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सोमालिया के तट पर समुद्री जहाज MV LILA NORFOLK हुआ हाइजैक, सवार हैं 15 भारतीय

भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई स्थिति से निपटने के लिए अपहृत जहाज की ओर बढ़ रहा है.

एक मालवाहक जहाज, ‘ एमवी लीला नॉरफॉक ‘ का कल देर शाम सोमालिया के तट के पास अपहरण कर लिया गया है. अपहृत जहाज पर 15 भारतीय सवार हैं. भारतीय नौसेना उस पर कड़ी नजर रख रही है और उसकी ओर एक युद्धपोत भेजा है. आज शुक्रवार को सैन्य अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. चालक दल के साथ संचार स्थापित किया गया है.

आईएनएस चेन्नई अपहृत जहाज की ओर रवाना

सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, सोमालिया तट से जहाज के अपहरण की जानकारी गुरुवार शाम को मिली थी. इसके अलावा, भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रखे हुए हैं. इसके अतिरिक्त, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई स्थिति से निपटने के लिए अपहृत जहाज की ओर बढ़ रहा है.

‘एमवी लीला नॉरफॉक’ जहाज पर कड़ी निगरानी

मामले में जानकारी देते हुए एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना अपहृत जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ जहाज पर कड़ी निगरानी रख रही है जिसके बारे में कल शाम जानकारी मिली थी. सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर चालक दल के 15 भारतीय सदस्य हैं. भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ संचार स्थापित किया गया है. बताया जा रहा है कि जहाज पर सवार 15 भारतीय क्रू मेंबर हैं.

इसे भी पढ़ें: Global Times India: चीनी सरकार के ‘मुखपत्र’ ने PM मोदी के नेतृत्व में हुई भारत की आर्थिक उन्नति पर छापा लेख- ग्लोबल पावर बन रहा देश

पहले भी होती रही हैं इस तरह की घटनाएं

बता दें कि सोमालिया के पास किसी जहाज के हाईजैक होने की यह पहली घटना नहीं है. उस इलाके में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं. हाल ही में कुछ दिनों पहल ही सोमालिया में समुद्री लुटेरों ने अरब सागर में माल्टा के जहाज MV रुएन का अपहरण कर लिया था.

इस घटना की जानकारी होते ही भारतीय नौसेना तत्काल सक्रिय हो गई थी. नौसेना की ओर से एक युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान को अपहरण किए गए जहाज का पता लगाने अरब सागर भेजा गया था. भारतीय नौसेना ने अपहरण किए गए जहाज का रेस्क्यू करा लिया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital