Bharat Express DD Free Dish

नेपाल में जलप्रलय तो तिब्बत में डोली जमीन: 35 किमी नीचे था भूकंप का केंद्र, हिमालयी इलाकों पर मंडराया बड़ा खतरा

Tibet Earthquake: नेपाल में ग्लेशियर टूटने से आई विनाशकारी बाढ़ की मार अभी थमी भी नहीं है कि तिब्बत में भूकंप ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बुधवार को तिब्बत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. भूकंप जमीन से करीब 35 किलोमीटर नीचे आया था.

nepal-flood-tibet-earthquake-himalayan-region-disaster

तिब्बत में 5.3 तीव्रता का आया भूकंप (इमेज-AI)

Tibet Earthquake: नेपाल में ग्लेशियर टूटने से आई विनाशकारी बाढ़ की मार अभी थमी भी नहीं है कि तिब्बत में भूकंप ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बुधवार को तिब्बत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. भूकंप जमीन से करीब 35 किलोमीटर नीचे आया था. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है.

यह भूकंप ऐसे समय आया है, जब नेपाल और तिब्बत का हिमालयी इलाका पहले से ही बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है. 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर और चट्टानों का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया था. इसके बाद भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई, जिसने नेपाल और तिब्बत के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई.

Tibet Earthquake
तिब्बत में 5.3 तीव्रता का आया भूकंप (इमेज-AI)

बाढ़ में 1,357 लोगों के शव बरामद

बाढ़ में सड़कें, पुल, घर और कई पनबिजली परियोजनाएं पूरी तरह नष्ट हो गईं. नेपाल के रासुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों में अब भी राहत और बचाव अभियान जारी है. आपदा के दो हफ्ते बाद भी कई लोग लापता हैं और बचाव दल उनकी तलाश में जुटे हुए हैं.

नेपाल सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ में अब तक 1,357 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 5,326 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. वहीं, 13 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. हजारों घायलों का इलाज चल रहा है.

भूकंप ने हिमालयी क्षेत्रों की बढ़ाई चिंता

बचाव टीमों की सबसे बड़ी चुनौती उन लोगों को निकालना है, जो हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे होने की आशंका है. कई सुरंगें मलबे से भर गई हैं, जिससे राहत कार्य मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें- खाड़ी में छिड़ा भयानक युद्ध! हूतियों के हमले से दहल उठे सऊदी के 4 शहर, जाजान रिफाइनरी से उठता दिखा धुआं

नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच तिब्बत में आए भूकंप ने पूरे हिमालयी क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि भूकंप से अभी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार आ रही प्राकृतिक आपदाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read