Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Nepal Protest: इस्तीफा देने के बाद केपी ओली ने Gen-Z के नाम लिखी चिट्ठी, कही ये बात, ये महिला बन सकती हैं अगली पीएम

Nepal Protest: इस्तीफे के बाद पहली बार ओली ने मंगलवार को शिवपुरी में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को एक लिखित संदेश भेजा है.

Nepal Protest: इस्तीफा देने के बाद केपी ओली ने Gen-Z के नाम लिखी चिट्ठी

Nepal Protest: नेपाल में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बाद हालात तेजी से बदल रहे हैं. सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen-Z युवाओं के उग्र विरोध के चलते केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा. सेना ने सत्ता संभाल ली है और देश में अंतरिम सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है.

ओली का Gen-Z को संदेश

इस्तीफे के बाद पहली बार ओली ने मंगलवार को शिवपुरी में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को एक लिखित संदेश भेजा है. उन्होंने कहा,

“सरकारी कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ अचानक नहीं हुई. आपके मासूम चेहरों का इस्तेमाल गुमराह करने के लिए किया जा रहा है.”

साथ ही उन्होंने पुलिस की गोलीबारी में मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि बच्चों की निश्छल हंसी उन्हें हमेशा रोमांचित करती है.

ओली ने खुद को क्या बताया?

ओली ने खुद को लोकतंत्र और शांति का पक्षधर बताया. उन्होंने कहा कि नागरिकों को बोलने, आने-जाने और सवाल करने का अधिकार देना ही लोकतंत्र की आत्मा है और यही उनके जीवन का उद्देश्य रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ ताकतें Gen-Z युवाओं का इस्तेमाल हिंसा फैलाने के लिए कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें-क्या सच में जाकिर नाइक को हो गया है एड्स या सिर्फ अफवाहें, वकील ने क्या बताया?

अगला प्रधानमंत्री कौन?

अब देश की नजरें नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस सुशीला कार्की पर टिकी हैं, जो अंतरिम प्रधानमंत्री पद की सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं. काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने भी उन्हें समर्थन दे दिया है. सुशीला कार्की ने साफ कहा है कि वह सरकार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं क्योंकि Gen-Z उन्हें पसंद करते हैं और उन पर भरोसा करते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital