Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘गाजा में कोई नरसंहार नहीं किया’, UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण के दौरान कई देशों के प्रतिनिधियों ने वॉकआउट किया.

Netanyahu dismisses allegations at the UN.

UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू का भाषण इस बार भी सुर्खियों में रहा. जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई और पश्चिमी तट की नीतियों के विरोध में कई देशों के प्रतिनिधि सीटों से उठकर हॉल से बाहर चले गए.

विरोध के बावजूद जारी रखा संबोधन

प्रतिनिधियों के बाहर जाने के बाद भी नेतन्याहू ने अपना भाषण नहीं रोका. उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि सभागार में कोई और भी उनके खिलाफ है तो वह भी बाहर जा सकता है. इसके बाद उन्होंने सीधे अपने मुद्दों पर बात शुरू की.

गाजा पर नरसंहार के आरोपों को किया खारिज

नेतन्याहू ने गाजा को लेकर लग रहे नरसंहार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इजरायल ने कोई नरसंहार नहीं किया बल्कि वह हमास के हमलों से अपनी रक्षा कर रहा है. उन्होंने हमास पर आम नागरिकों के बीच छिपकर कार्रवाई करने का आरोप भी दोहराया.

ईरान और ट्रंप को लेकर क्या कहा?

ईरान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु क्षमता को रोकना इजरायल की सुरक्षा के लिए अनिवार्य था. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में ईरान में बड़ा राजनीतिक बदलाव हो सकता है और वहां की जनता मौजूदा शासन के खिलाफ खड़ी होगी. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ अहम कार्रवाई की है.

यहूदी-विरोध और ममदानी पर निशाना

अपने संबोधन में नेतन्याहू ने यहूदी-विरोध का मुद्दा उठाया और दुनिया भर के यहूदियों से डरने के बजाय आत्मविश्वास के साथ खड़े रहने की अपील की. उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि उन्हें चुप नहीं कराया जा सकता.

ये भी पढ़ें-UN में नहीं थमा नेतन्याहू का गुस्सा, भाषण के बीच बोले- जो कायर हैं, वो हॉल से बाहर चले जाएं

मंच पर दिखाया स्टारलिंक का प्रतीक

भाषण के दौरान नेतन्याहू ने प्रतीकात्मक तौर पर एलन मस्क की स्टारलिंक डिवाइस दिखाते हुए कहा कि ईरान में लोगों को इंटरनेट और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए. अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस भाषण के बाद गाजा संघर्ष और ईरान के साथ तनाव पर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

(यह खबर सान्या सिंह द्वारा लिखी गई है.)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital