Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

New York: यूट्यूब स्टिंग में पकड़ा गया भारतीय, डेटिंग ऐप के जरिए नाबालिग को यौनाचार के लिए बहलाने का आरोप

बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच करने वाली एफबीआई की विशेष एजेंट एरिका बुओनोकोर द्वारा दायर की गई शिकायत

court

सांंकेतिक फोटो

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

भारतीय मूल के व्यक्ति पर एक अमेरिकी संघीय अभियोजक ने डेटिंग ऐप के जरिए एक नाबालिग को यौनाचार के लिए लुभाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. यूट्यूब पर कथित तौर पर एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए उसे पकड़ा गया है. दक्षिणी न्यूयॉर्क के संघीय अभियोजक डेमियन विलियम्स ने सोमवार को कहा, आनंद सिंह ने कथित तौर पर डेटिंग और टेक्स्ट ऐप्स के माध्यम से यौनाचार के लिए एक व्यक्ति को डेटिंग के लिए लुभाने का प्रयास किया जिसे वह 14 साल का समझ रहा था.

उन्होंने कहा, आज की गिरफ्तारी उस खतरे की याद दिलाती है जो इंटरनेट हमारे युवाओं के लिए पैदा कर सकता है और उन्हें ऑनलाइन शिकारियों से बचाने के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है.

यूट्यूब पर किया अपलोड

अदालती दस्तावेज से, ऐसा प्रतीत होता है कि स्टिंग ऑपरेशन अधिकारियों ने नहीं किसी और ने किया था, जिन्होंने बातचीत को रिकॉर्ड किया और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) को सतर्क करते हुए इसके यूट्यूब पर अपलोड किया.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: “कांग्रेस हार के डर से ओछी बातें कर रही है, जनता सिखाएगी सबक”, जूनियर खड़गे के पीएम मोदी को ‘नलायाक’ बोलने पर CM बोम्बई ने किया पलटवार

अभियोजक के कार्यालय के अनुसार सिंह कथित तौर पर पिछले साल दिसंबर में न्यूजर्सी में एक अपार्टमेंट परिसर में उस व्यक्ति से मिलने गया था जिसने 14 वर्षीय लड़की के रूप में खुद को पेश किया था.

मिलने की योजना बनाई

उसके खिलाफ दायर शिकायत के अनुसार, हिली नामक एक डेटिंग ऐप पर, उसने कथित रूप से बार-बार और स्पष्ट शब्दों में यौन गतिविधि में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की और उससे मिलने की योजना बनाई.

बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच करने वाली एफबीआई की विशेष एजेंट एरिका बुओनोकोर द्वारा दायर की गई शिकायत में कहा गया है कि पिछले महीने उन्हें आनंद नाम के एक व्यक्ति और 14 वर्षीय लड़की के रूप में प्रस्तुत एक अन्य व्यक्ति के बीच बातचीत के बारे में एक यूट्यूब वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी जिसकी पहचान अदालत के दस्तावेज में केवल रिपोर्टर -1 के रूप में की गई है.

-IANS



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital