Bharat Express DD Free Dish

नॉर्थ साइप्रस में समंदर बना कब्रगाह, 267 लोगों से भरी नाव पलीट, 7 की मौत

North Cyprus Boat Accident: नॉर्थ साइप्रस के पास 267 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है.

Boat accident near North Cyprus

नॉर्थ साइप्रस के पास नाव हादसा

North Cyprus Boat Accident: नॉर्थ साइप्रस के तट के पास एक नाव पलटने से भारी अफरा-तफरी मच गई. इस जहाज पर 260 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है.

प्रधानमंत्री उनाल उस्टेल ने क्या कहा?

तुर्की साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्टेल ने बताया कि 172 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 89 लोग अब भी लापता हैं. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और हर संभव कोशिश की जा रही है कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाला जाए.

जहाज पर कितने लोग थे सवार?

उस्टेल ने जानकारी दी कि जब जहाज पलटा, तब उसमें क्रू समेत कुल 267 लोग मौजूद थे. तुर्की साइप्रस के ट्रांसपोर्ट मंत्री एरहान अरिकली ने कहा कि घायलों को गिरने पोर्ट लाया जा रहा है और फिर उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है.

हादसे की वजह की होगी जांच

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच की जाएगी. तुर्की टीवी चैनलों पर दिखाई गई तस्वीरों में पानी में उलटी पड़ी फेरी नजर आई, जिसके ऊपर लोग लाइफ जैकेट पहने हुए थे. मौसम साफ था और मदद के लिए आसपास कई नावें मौजूद थीं.

प्रधानमंत्री ने दी संवेदनाएं

प्रधानमंत्री उस्टेल ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी संस्थान राहत कार्य में लगे हुए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-‘एक हो जाओ वरना मिट जाओगे’, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने मुसलमानों को क्यों दी एकता की नसीहत?

हेल्थ मिनिस्ट्री ने क्या कहा?

तुर्की साइप्रस की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि रेस्क्यू और हेल्थ सर्विस के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मेडिकल मदद दी जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read