तंजानिया में खूनी खेल! विवादित राष्ट्रपति चुनाव में सामिया सुलुहू की जीत पर भड़की हिंसा, 700 लोगों की मौत का दावा
Tanzania violence: अफ्रीकी देश तंजानिया में भीषण हिंसा देखने को मिली है, जिसमें लगभग 700 लोग मारे गए हैं. हालात पर काबू पाने के लिए इंटरनेट बंद करने के साथ ही भारी संख्या में सेना को भी तैनात किया गया है.
हिंसा की आग में जल रहा ब्रिटेन! चलती ट्रेन में चाकू से हमला, पुलिस ने हंटिंगडन में ट्रेन रोककर दो हमलावरों को दबोचा
Huntingdon Train Stabbing Case: शनिवार को ब्रिटेन के कैंब्रिजशायर में एक ट्रेन में घुसकर हमलावरों ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने ट्रेन रोककर इस घटना को अंजाम देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या पत्नी का धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं JD Vance, हिंदुओं से नफरत का क्यों लग रहा आरोप?
JD Vance Wife Religion Controversy: अपनी पत्नी के धर्म परिवर्तन को लेकर दिये गए बयानों के चलते अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस विवादों में हैं. जेडी और उषा की शादी के 11 साल हो चुके हैं. उन दोनों के तीन बच्चे हैं. बेटी का नाम मिराबेल है और दो बेटों का नाम इवान और विवेक है.
ये तो नीरव मोदी का भी बाप निकला! अमेरिका में 4000 करोड़ का फ्रॉड, भारतीय मूल के उद्योगपति पर लगा गंभीर आरोप
Indian businessman Scam USA: भारतीय मूल के उद्योगपति बंकिम ब्रह्मभट्ट पर अपनी कंपनियों के खातों में फर्जी ग्राहक और फर्जी इनवॉइस दिखाकर करोड़ों डॉलर का लोन प्राप्त करने का आरोप है. धोखाधड़ी सामने आने के बाद से बंकिम ब्रह्मभट्ट का लिंक्डन प्रोफाइल को हटा दिया गया है.
पाकिस्तान होगा पस्त! आतंकवाद पर भारत को मिला आस्ट्रेलिया का साथ, मानव रहित एयरक्राफ्ट सिस्टम बनाने में सहयोग पर बनी सहमति
Australia Supports India On Terrorism: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कैनबरा में आतंकवाद निरोध पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 15वीं बैठक भी संपन्न की. इसमें कट्टरपंथ और आतंकवाद का मुकाबला करने में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई.
रक्षा साझेदारी में नया युग! राजनाथ सिंह ने अमेरिकी युद्ध सचिव से की मुलाकात, 10 साल की ‘भारत-अमेरिका डिफेंस डील’ पक्की
India US Defence Partnership Deal: राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अमेरिकी युद्ध सचिव पीटर हेगसेथ के साथ बैठक की. जहां उन्होंने 10 साल के लिए अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए.
Bihar Election 2025: क्या PK के दर्द का सियासी लाभ ले रहे हैं तेजस्वी यादव?
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र (Mokama Murder Case) में प्रचार कर रहे जन सुराज (Jan Suraj) नेता दुलार चंद यादव (Dular Chand Yadav) की हत्या पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का बयान आया है. ऐसे में कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वह प्रशांत किशोर (Prashant Kishor PK)के दर्द का सियासी लाभ ले रहे हैं?
हक्कानी का पाकिस्तान को दो टूक, अफगानिस्तान पर हमला ‘सबसे बड़ी गलती’, आपको चुकानी पड़ेगी भारी कीमत
Sirajuddin Haqqani Warning Pakistan: अफगानिस्तान के कार्यवाहक गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसकी किसी भी अक्रामकता को तालिबान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा. TTP का मुद्दा पाकिस्तान की अंदरूनी समस्या है.
गुरुनानक जयंती पर सिख तीर्थयात्रियों को मिली पाकिस्तान जाने की अनुमति, 2100 लोगों को वीजा जारी
भारत में पाकिस्तानी हाई कमीशन ने कहा, "नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने श्री गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2100 से अधिक वीजा जारी किए हैं. यह उत्सव 4 से 13 नवंबर 2025 तक पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा."
ट्रंप-जिनपिंग की बुसान बैठक में बड़े फैसले, टैरिफ घटा, चीन फिर खरीदेगा सोयाबीन
साउथ कोरिया के बुसान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक में टैरिफ में कटौती और सोयाबीन की खरीद पर सहमति बनी.





