भारत में इंडिगो के हालिया संकट के बाद ठीक ऐसा ही मंजर अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है. वहां की भी हजारों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. हालांकि अमेरिका में इस संकट का कारण भारत के कारण से बिल्कुल अलग है.
बर्फीला तूफान ने नहीं छोड़ा विक्लप
दरअसल, अमेरिका के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी, तेज हवाओं और बेहद कम तापमान ने एयरपोर्ट ऑपरेशंस को लगभग ठप कर दिया. रनवे पर जमी बर्फ, खराब विजिबिलिटी और सुरक्षा जोखिम के चलते एयरलाइंस को उड़ानें रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. ऊपर से एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्टाफ की कमी और पायलटों पर बढ़ता वर्कलोड हालात को और बिगाड़ता चला गया.
एयरपोर्ट्स पर लगी कतारें
कई बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की लंबी कतारें, रद्द फ्लाइट्स की अनाउंसमेंट और सीमित जानकारी ने अफरा-तफरी का माहौल बना दिया. सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर रहे हैं, तो वहीं कई परिवार छुट्टियों के दौरान घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे.
वहीं, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के आंकड़ों के अनुसार, एक ही दिन में अमेरिका में करीब 1,097 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 3,608 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी देखने को मिली. ये आंकड़े लगातार बदल रहे हैं, क्योंकि मौसम की स्थिति अभी भी कई राज्यों में सामान्य नहीं हुई है.
भारत जैसा संकट
भारत में हाल ही में IndiGo एयरलाइंस को लेकर जो संकट सामने आया था, उसकी गूंज अब अमेरिका से आ रही, जो तस्वीरों में भी महसूस की जा सकती है. हालांकि दोनों देशों में समस्याओं की वजह अलग है, लेकिन असर एक जैसा ही है. यहां पर भी यात्री परेशान है, शेड्यूल गड़बड़ है और एयरलाइंस पर सवाल उठ रहे हैं.
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि न्यूयॉर्क के ऊपरी हिस्से से लेकर ट्राई-स्टेट एरिया तक विंटर स्टॉर्म रहेगा. ऐसे में एयरलाइंस यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस पहले से चेक करने, अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने और वैकल्पिक योजनाएं तैयार रखने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: चीन के ‘कबाड़’ हथियारों ने ली 8 सैनिकों की जान! फायरिंग के दौरान ही फटा रॉकेट सिस्टम, दहला देगा VIDEO
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

