Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुनिया

Pakistan Bombing Afghanistan: अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के गुरबुज जिले में पाकिस्तान वायुसेना की बमबारी में 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई. पीड़ितों के परिजनों ने इसे इंसानियत के खिलाफ जुर्म बताया और इंटरनेशनल कम्युनिटी से कार्रवाई की अपील की.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए हालिया ब्लास्ट के बाद भारत दौरे को रद्द करने की अफवाहों को खारिज कर दिया.

India Afghanistan Relations: अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री नूरुद्दीन अजीजी ने भारत यात्रा के दौरान वीजा मुद्दा सुलझने की घोषणा की. अब अफगान व्यवसायी और मरीज भारत आ सकेंगे.

सांसद ने सार्वजनिक स्थलों में पूरा चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर बैन लगाने की मांग की है. हैनसन चैंबर तब आईं जब उन्हें बुर्के और पूरे चेहरे को ढकने वाले दूसरे नकाबों पर बैन लगाने वाले बिल को पेश करने की इजाजत नहीं मिली.

मलेशिया (Malaysia) 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. सरकार साइबर धमकी, घोटालों और ऑनलाइन शोषण से बच्चों की सुरक्षा के लिए नए नियम लागू करेगी.

पाकिस्तान के पेशावर में सेना ठिकाने के पास बड़ा बम धमाका हुआ. फिदाइन हमले से इलाके में दहशत फैल गई. सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है.

रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका ने 28-प्वाइंट का शांति प्रस्ताव दिया था, जिसमें यूक्रेन से क्षेत्रीय रियायतें मांगी गई थीं। इसके उलट यूरोपीय देशों ने वैकल्पिक योजना पेश की.

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 'G-20 लीडर्स समिट' में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच जल संसाधन, इनोवेशन और टेक्नोनोलॉजी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में जी20 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की. बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, तकनीक, इनोवेशन, ऊर्जा और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई.

तालिबान के उप प्रवक्ता हम्दुल्लाह फित्रत ने प्रवासियों से जुड़े उच्च आयोग की रिपोर्ट को प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया. रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को कुल 2,102 अफगान परिवार यानी 11,855 लोग अपने देश लौटे हैं.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital