Bharat Express DD Free Dish

इमरान खान के बारे में सवाल पूछा तो पाकिस्तानी सेना के स्पोक्सपर्सन ने महिला पत्रकार को मारी आंख, वायरल हो रहा VIDEO

Pakistan Army Spokesperson Winks: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने प्रेस ब्रीफिंग में सवाल पूछने वाली महिला को आंख मारी. वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया. लोग बोले- ये मुल्क मजाक बन चुका है.

pakistan army spokesperson winks

पाकिस्तान की सेना की मीडिया विंग DG ISPR के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान महिला पत्रकार अब्सा कोमान को आंख मारी. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. अब्सा कोमान ने चौधरी से सवाल किया था कि इमरान खान पर लगाए जा रहे आरोप, जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा, एंटी-स्टेट और दिल्ली के इशारों पर काम करना, पहले के आरोपों से कैसे अलग हैं और क्या आगे कोई नई कार्रवाई होगी.

अहमद चौधरी का तंज और आंख मारना

अब्सा कोमान के सवाल पर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि एक चौथा पॉइंट जोड़ लें, इमरान खान एक जेहनी मरीज भी हैं. यह कहते हुए उन्होंने मुस्कराकर पत्रकार को आंख मारी. इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई. लोग कह रहे हैं कि यह कैमरे के सामने हुआ है और पाकिस्तान में लोकतंत्र खत्म हो चुका है. एक यूजर ने लिखा कि ये देश मजाक बन चुका है.

महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ीं

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान (Pakistan Army) के किसी अधिकारी ने सार्वजनिक तौर पर इस तरह की हरकत की हो. 13 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का भी ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे महिला पत्रकार शेरी रहमान के साथ रैली के दौरान छेड़छाड़ करते नजर आए थे. हालांकि, गिलानी और शेरी रहमान ने इस वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन इसे लेकर काफी विवाद हुआ था.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर लोग अहमद चौधरी की इस हरकत को लेकर नाराज हैं. कई यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तान में महिलाओं का सम्मान नहीं होता और ऐसे अधिकारी देश की छवि खराब कर रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान की सेना और नेताओं की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इस्लामी दुनिया के अगुआ मुल्क में भी पी सकेंगे शराब, कड़े कायदे-कानूनों के बीच इन लोगों को दी गई छूट



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read