Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

विशेषज्ञों के अनुसार, श्वसन संक्रमण के मामले मौसमी फ्लू के कारण बढ़ रहे हैं, जो सामान्य है. मंत्रालय ने बताया कि इस मौसम में इन्फ्लुएंजा, आरएसवी और HMPV जैसे वायरस आम होते हैं.

तोमिको इतोओका, जिन्हें 116 वर्ष की उम्र में दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में पहचाना गया था, का जापान के अशिया में निधन हो गया. उन्होंने एक सक्रिय जीवन जिया, कई ऐतिहासिक घटनाओं को देखा और अपनी लंबी उम्र से कई लोगों को प्रेरित किया.

दमिश्क एयरपोर्ट पर मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू होंगी, कतर एयरवेज ने सात जनवरी से उड़ानें शुरू करने की घोषणा की. सीरिया के लिए कतर ने सहायता भेजी है.

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी जयंत एन. खोब्रागड़े को पोलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच "क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज" (iCET) पहल पर चर्चा करना है. इस पहल के तहत, AI, सेमीकंडक्टर्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की योजना बनाई है.

भारतीय अमेरिकियों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा. समुदाय के 6 नेताओं ने प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के रूप में शपथ ली.

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी केस मामले में बड़ा झटका लगा है. इस केस में जज 10 जनवरी को ट्रंप की सजा का ऐलान करेंगे.

पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान (इट टेक्स टू टू टैंगो) पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा, "इसमें प्रासंगिक शब्द 'टी' है जिसका मतलब होता है 'आतंकवाद' न कि 'टैंगो'."

चर्चाओं में वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम भी शामिल थे, जिनमें अफगानिस्तान, पश्चिम एशिया, और दक्षिण काकेशस की स्थिति पर विचार विमर्श हुआ.

भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते आर्थिक और तकनीकी सहयोग ने न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया है, बल्कि H1B वीजा जैसे मुद्दों को भी सकारात्मक दिशा में हल करने की संभावनाएं बढ़ाई हैं.