Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव हिंदुओं पर हो रही हिंसा को लेकर बढ़ता जा रहा है. लेखिका तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर बांग्लादेश की सरकार को भारत के योगदान और पाकिस्तान की क्रूरता की याद दिलाई.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने शनिवार को देश की जनता से माफी मांगी. उन्होंने कहा इस सप्ताह की शुरुआत में लगाए मार्शल लॉ को लेकर वो ईमानदारी से खेद प्रकट करते हैं.

सऊदी अरब के जेद्दा शहर में चौथे रेड-सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान आमिर के अलावा ब्रिटिश अभिनेत्री एमिली ब्लंट को भी सम्मानित किया गया.

WGC की रिपोर्ट में कहा गया कि उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंक अपनी स्वर्ण भंडारण नीतियों को मजबूत कर रहे हैं. भारत ने अक्टूबर 2024 में सोने की खरीदारी में प्रमुख भूमिका निभाई है, जिससे यह क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सौमित्र दत्ता ने बताया कि पहले के मुकाबले आज भारत की ब्रांड वैल्यू काफी मजबूत हो गई है. अब दुनिया भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक स्थान के रूप में देखती है.

जस्टिस मोहम्मद गोलाम मुर्तुजा की अध्यक्षता वाले ट्रिब्यूनल ने बांग्लादेश दूरसंचार विनियामक आयोग (बीटीआरसी) को निर्देश दिया कि वह हसीना के ऐसे भाषणों के मौजूदा और पिछले उदाहरणों को सभी प्लेटफार्मों से हटा दे.

मॉस्को में बुधवार को दो दिवसीय 15वें 'वीटीबी रशिया कॉलिंग इनवेस्टमेंट फोरम' की शुरुआत हुई. फोरम' को संबोधित करते हुए प्रेसिडेंट पुतिन ने रूस के 'इंपोर्ट सब्सीट्यूशन प्रोग्राम' और भारत की 'मेक इन इंडिया' पहल के बीच समानताएं बताईं. 

2 दिसंबर को तालिबान के मंत्री हिबतुल्लाह अखुंदजदा ने एक फरमान जारी कर महिलाओं की मेडिकल शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया.

मिशेल बार्नियर की सरकार महज तीन महीने ही कार्यकाल पूरा कर सकी. अब अविश्वास प्रस्ताव में हार के बाद उन्हें राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपना इस्तीफा सौंपना होगा.

Airhelp Score Report 2024 में घरेलू विमानन कंपनी IndiGo को 109 एयरलाइनों की रैकिंग में 103वें स्थान पर जगह दी गई है. इस इंडेक्स में एयर इंडिया की रैंकिंग 61वीं और एयर एशिया की रैंकिंग 94वीं रखी गई.