रूस-यूक्रेन जंग के बीच ये 4 देश परमाणु हमले तक की कर रहे हैं तैयारी, नागरिकों को जारी की सलाह, जानिए क्यों कर रहे हैं ऐसा
स्कैंडिनेवियाई देश स्वीडन, फिनलैंड, नॉर्वे और डेनमार्क ने अपने नागरिकों के लिए सलाह जारी की है, जिसमें उन्हें किसी भी संकट की स्थिति में खुद को सेफ रखने के लिए कहा गया है.
अमेरिका के आरोपों पर अडानी ग्रुप का जवाब…सभी आरोप बेबुनियाद हैं, हम कानून का पालन करने वाले संगठन हैं
अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अडानी ग्रुप पर लगाए गए आरोपों पर अडानी समूह की ओर से बयान आया है. अडानी समूह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है.
भारत ने निज्जर हत्याकांड पर कनाडाई मीडिया की रिपोर्ट को बताया ‘बदनाम करने वाला कैंपेन’
भारत ने कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर लगाए गए आरोप 'बदनाम करने वाला अभियान' हैं, जो दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाएंगे. विदेश मंत्रालय ने कनाडा में उग्रवाद और हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
PM Modi Guyana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजा गया
पीएम मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति इरफान अली ने इन संबंधों को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने में बहुत योगदान दिया. आज की चर्चाओं में मैंने भारत के लोगों के प्रति उनके स्नेह और आदर को महसूस किया.
गाजा के नागरिकों के लिए Israel का खुला ऑफर- 5 मिलियन डॉलर का मिलेगा इनाम, अगर आपने हमारे…
नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने गलियारे में एक ऑब्जर्वेशन प्वाइंट पर परिचालन गतिविधियों के बारे में सैन्य कमांडरों से जानकारी हासिल की और गाजा तट पर कमांडरों के साथ चर्चा की.
PM Modi Guyana Visit: गुयाना में भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति इरफान अली के साथ किया पौधारोपण
पीएम मोदी ने 5 जून 2024 को दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाकर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की थी.
गुयाना में कैरेबियाई नेताओं से मिले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति इरफान अली बोले- पीएम मोदी की यात्रा स्थायी साझेदारी का प्रमाण
गुयाना की ऐतिहासिक यात्रा पर गए पीएम मोदी ने बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार) जॉर्जटाउन पहुंचने के तुरंत बाद कई कैरेबियाई कम्युनिटी (सीएआरआईसीओएम) के नेताओं से मुलाकात की.
Russia की इस कंपनी ने दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियों का लगाया पता, बारहसिंगा के तैरने क्षमता का खुलासा
अपने कॉर्पोरेट जैवविविधता संरक्षण कार्यक्रम "तमुरा" के तहत क्रास्नोयार्स्क क्षेत्र के उत्तर में 2024 में पांच खोजी मिशनों को अंजाम देने वाली रूस की तेल कंपनी रोसनेफ्ट ने वहां चिड़ियों की 60 दुर्लभ प्रजातियों की खोज की है.
रूस ने दे दी चेतावनी… अगर यूक्रेन ने पश्चिमी मिसाइलों का इस्तेमाल किया तो करेगा परमाणु हमला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की लंबे समय से यह मांग करते आए हैं कि रूस के अंदर लक्ष्यों को भेदने के लिए कीव को आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (एटीएसीएमएस) का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए. एटीएसीएमएस 300 किमी मारक क्षमता है.
Iran में हिजाब के विरोध में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वाली महिला रिहा, जानें उसके खिलाफ क्यों नहीं चलेगा केस
ईरानी न्यायपालिका के एक प्रवक्ता ने कहा कि महिला का अस्पताल में इलाज किया गया और उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया. उसकी हिरासत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई, जिसमें एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी उसकी तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की.





