खेल

B’Day Special: ‘हिटमैन’ के नाम दर्ज है कई स्पेशल रिकॉर्ड्स, डबल सेंचुरी मारने में माहिर, इनकी लव स्टोरी भी है खास

Rohit Sharma Birthday: 30 अप्रैल 1987, वो तारीख़ है जब भारतीय क्रिकेट के ‘हिटमैन’ का जन्म हुआ था. ये तारीख़ हर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है. आज मुंबई का ये लड़का 36 साल का हो गया. अपने अब तक के सफर में रोहित शर्मा ने काफी कुछ देखा. लेकिन आज रोहित टीम इंडिया के कप्तान हैं और दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में उनकी गिनती होती हैं.

आपने अक्सर मैच की कमेंट्री के दौरान सुना होगा… ‘फीकी पड़ जाती है हर बॉलर के बॉल की धार, अपने रोहित शर्मा की बैटिंग है इतनी दमदार’. जब रोहित का बल्ला मैदान पर चलता है तो कमेंटेटर भी उनकी तारीफ करते-करते थक जाते हैं लेकिन रोहित का बल्ला नहीं रुकता. शायद इसलिए वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने के लिए दिग्गज बल्लेबाजों का पसीना छूट जाता है, वहीं रोहित शर्मा इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जिनके नाम एक या दो नहीं बल्कि तीन दोहरे शतक है.

ये भी पढ़ें: IPL: मिचेल मार्श और फिल सॉल्ट की पारी बेकार, मयंक मारकंडे ने पलटा मैच, SRH ने रोमांचक मुकाबले में DC को हराया

‘हिटमैन’ के नाम दर्ज है कई स्पेशल रिकॉर्ड्स

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार शतक हैं। वह इस फॉर्मेट में चार शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा किसी एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाए थे. रोहित शर्मा ने छह बार आईपीएल चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं.

वह छह आईपीएल जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार चैंपियन बनी है.

इनकी लव स्टोरी भी है खास

रोहित भले ही मैदान पर गेंदबाजों की खूब धुनाई करते हैं, लेकिन अपनी वाइफ रितिका के प्यार के यॉर्कर में क्लीन बोल्ड हुए हैं. आपको जानकर हैरानी होगी की किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं है रोहित और रितिका की लव स्टोरी. रोहित ने रितिका को घुटने के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया. रोहित के इस प्रपोजल का रितिका को कोई भी अंदाजा नहीं था. हालांकि, उन्होंने रोहित को हां में जवाब दिया. अब ये कपल काफी फेमश है और उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

19 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago