Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan: कम नहीं हो रही इमरान खान की मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी, महिला जज को धमकाने के मामले में वारंट जारी, घर पहुंची पुलिस

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ किए गए व्यवहार के लिए भी उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया था कि गिल को न्यायिक हिरासत में प्रताड़ित किया गया.

Pakistan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इमरान खान के खिलाफ सोमवार को दो मामलों में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. तोशाखाना मामले में अदालत में पेश होने में विफल रहने और पिछले साल एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक महिला जज को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं.

इस बीच, महिला जज को धमकी देने के मामले में खान को गिरफ्तार करने के लिए इस्लामाबाद पुलिस की एक टीम लाहौर रवाना हुई है. तोशाखाना मामले की सुनवाई कर रहे इस्लामाबाद की जिला एवं सत्र अदालत के जज जफर इकबाल और जज को धमकी देने के मामले में वरिष्ठ दीवानी जज राणा मुजाहिद रहीम ने पुलिस को पूर्व पीएम को गिरफ्तार कर 18 मार्च और 21 मार्च को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया.

इमरान खान की मुश्किलें नहीं हो रहीं हैं कम

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष खान के खिलाफ पिछले साल अगस्त में एक रैली में उनकी टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया था. खान ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को उनकी पार्टी के प्रति ‘‘पक्षपाती’’ रवैये के लिये गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

ये भी पढ़ें: इंडिगो की दिल्ली-दोहा फ्लाइट की कराची में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की हुई मौत

पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ किए गए व्यवहार के लिए भी उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया था कि गिल को न्यायिक हिरासत में प्रताड़ित किया गया. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अदालत की अवमानना के मामले में कार्यवाही शुरू करने के बाद खान पर पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पिछले साल सितंबर में चौधरी से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने के लिए खान सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए थे. वहीं, खान (70) पर प्रधानमंत्री रहने के दौरान मिले उपहारों को तोशाखाना से कम दाम पर खरीदने और मुनाफे के लिए बेचने के आरोप हैं.

-भाषा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital