Bharat Express DD Free Dish

शहबाज शरीफ से छिनी परमाणु ताकत, आसिम मुनीर पाकिस्तान का असली बॉस?

Pakistan Nuclear Weapons Control: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने नए कानूनों के जरिए परमाणु कमान में बड़ा बदलाव किया है. अब किसके हाथ में नियंत्रण होगा?

pakistan nuclear command change

शहबाज शरीफ से छिनी परमाणु ताकत

Pakistan Nuclear Weapons Control: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) सरकार ने दो नए कानून पास किए हैं, जिनसे सैन्य और परमाणु कमान की संरचना बदल गई है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है. इन बदलावों के बाद परमाणु हथियार चलाने का सीधा अधिकार अब फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (Asim Munir) के पास होगा.

पुरानी व्यवस्था से अलग

पहले परमाणु हथियारों (Nuclear Weapon) के इस्तेमाल का फैसला नेशनल कमांड अथॉरिटी करती थी, जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होता था और सेना प्रमुख केवल सदस्य होते थे. अब यह अथॉरिटी सिर्फ मार्गदर्शन देने वाली संस्था रह जाएगी, जबकि अंतिम निर्णय लेने का अधिकार फील्ड मार्शल को मिल गया है.

नई कमांड की घोषणा

आसिम मुनीर (Asim Munir) के करीबी आमेर रजा को नेशनल स्ट्रैटजिक कमांड का प्रमुख बनाया गया है. यह संस्था फील्ड मार्शल के आदेशों को लागू करेगी.

पाकिस्तान के पास कितने हथियार

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पास फिलहाल 170 परमाणु हथियार हैं. यह दुनिया का एकमात्र मुस्लिम देश है जिसके पास परमाणु हथियार मौजूद हैं. 2000 में पाकिस्तान ने नेशनल कमांड अथॉरिटी बनाई थी और 2009 में इसकी कमान प्रधानमंत्री को सौंप दी गई थी.

ये भी पढ़ें-PoJK में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अब समानांतर सरकार? हर गांव में 3 समितियां बनाएगा JAAC

खतरे की आशंका

विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव खतरनाक हो सकता है. पाकिस्तान पहले से ही आंतरिक विद्रोह और पड़ोसी देशों के साथ तनाव में है. हाल ही में उसने सऊदी अरब और तुर्की के साथ मक्का समझौता किया है, जबकि इन देशों के विरोधी ईरान और इजराइल हैं. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटजिक स्टडीज के डॉ. हसन अलहसन के मुताबिक यह समझौता न्यूक्लियर प्रोटेक्शन से जुड़ा है. ऐसे में परमाणु हथियारों पर सेना प्रमुख का सीधा नियंत्रण क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read