Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan: पाक PM शहबाज शरीफ ने लगाए थे पीएम मोदी से गुहार, चंद घंटों में बदला पाक का तेवर, फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा

पाकिस्तान इस वक्त आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है. लगातार पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है और वो दुनियाभर में झोली फैलाकर मदद की गुहार लगा रहा है.

Pakistan Crisis

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

Edited by Nitish Pandey

Pakistan: पाकिस्तान इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. लोगों के पास खाने के लिए आटा-चावल तक नहीं बचा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बीते सोमवार को कहा था कि “पाकिस्तान अपना सबक सीख चुका है और अब शांति से रहना चाहता है.” लेकिन एक दिन बाद ही पाकिस्तान के सुर बदल गए है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से फिर से कश्मीर का मुद्दा उठा दिया गया है.

दो दिन पहले ही शहबाज शरीफ ने यूएई के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम शांति से जीना चाहते हैं और अपनी समस्याओं को सुलझाना चाहते हैं.

पाक (Pakistan) पीएम शहबाज शरीफ के बयान के अगले ही दिन यानी मंगलवार को उनके कार्यालय ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है. पाक पीएमओ ने अपने बयान में कहा है कि भारत के साथ बातचीत तभी संभव है जब भारत 5 अगस्त 2019 की अपनी अवैध कार्रवाई (प्रस्ताव) को वापस लेगा.

बता दें कि, 5 अगस्त 2019 को भारत ने जम्मू कश्मीर राज्य से आर्टिकल 370 को निरस्त करने और राज्य का विभाजन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव पास किया था.

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने भारत से बातचीत की बात कही तो पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल होने लगा है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि पीएम मोदी के वीडियो को पाकिस्तान के ही लोग शेयर कर शहबाज शरीफ को जवाब दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत से तीन युद्ध लड़े, हर बार मिली कंगाली और गरीबी- बोले शाहबाज शरीफ, पीएम मोदी से की अपील- चलिए बैठकर बात करें

दअरसल, शहबाज शरीफ कई बार अपने बड़बोलेपन का शिकार हुए हैं. एक बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी उलजलूल बातें कहीं थीं. उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यकों को भारत में सताया जा रहा है. अब जब शहबाज ने पीएम मोदी से मिलने की बात कही है तो ये वीडियो वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital