Bharat Express DD Free Dish

‘पाक से युद्ध की तैयारी में भारत’, सिंधु जल संधि पर बौखलाए पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी

India war preparation: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत पर एक और युद्ध की तैयारी का आरोप लगाया और सिंधु जल संधि पर रोक को हाइड्रो-टेररिज्म बताया.

India war preparation: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार को भारत पर एक और युद्ध की तैयारी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारतीय नेता खुले तौर पर जंग की बात कर रहे हैं, जबकि क्षेत्र में शांति बनाए रखना ही सबसे बेहतर रास्ता है.

कश्मीर मुद्दे पर क्या कहा?

जरदारी ने कहा कि इस्लामाबाद बातचीत के लिए तैयार है और भारत को युद्ध के मैदान से हटकर सार्थक बातचीत की मेज पर आना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि जब तक कश्मीर का मसला हल नहीं होता, दक्षिण एशिया में स्थायी शांति संभव नहीं है. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को कूटनीतिक और नैतिक समर्थन जारी रखने की बात भी दोहराई.

सिंधु जल संधि पर प्रतिक्रिया

भारत द्वारा सिंधु जल संधि पर रोक लगाने के फैसले पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी. जरदारी ने इसे हाइड्रो-टेररिज्म करार दिया और आरोप लगाया कि भारत राजनीतिक फायदे के लिए पानी को हथियार बना रहा है.

अफगानिस्तान का जिक्र

जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें अफगानिस्तान में आतंकी नेटवर्क की मौजूदगी पर चेतावनी दी गई थी. उन्होंने कहा कि अगर इस खतरे को नजरअंदाज किया गया तो किसी भी देश पर गंभीर हमला हो सकता है. पाकिस्तान ने सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए हैं.

ये भी पढ़ें-वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ पीएम मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, YouTube पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने नंबर-1 नेता

पाकिस्तान की चेतावनी

पाक के भयभीत राष्ट्रपति का कहना है कि उनका जमीन पवित्र है और कोई भी देश इसे अस्थिर करने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता. उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान अपनी शांति और सुरक्षा को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read