Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Breaking News: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी ने 120 यात्रियों को बनाया बंधक

पाकिस्तान में आतंकियों ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने बोलन में जाफर एक्सप्रेस को कब्जे में ले लिया है.

Pakistan Train Hijack

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में आतंकियों ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने बोलन में जाफर एक्सप्रेस को कब्जे में ले लिया है. संगठन का कहना है कि उन्होंने ट्रेन में सवार 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है.

BLA ने चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई हुई, तो वे सभी बंधकों की हत्या कर देंगे. संगठन ने कहा, “हमारी स्वतंत्रता सेनानियों ने बोलान के मश्काफ, धादर इलाके में यह ऑपरेशन किया. रेलवे ट्रैक को विस्फोट से उड़ा दिया गया, जिससे ट्रेन रुक गई. इसके बाद हमारे लड़ाकों ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया और सभी यात्रियों को बंधक बना लिया.”

BLA ने चेतावनी दी, “अगर पाकिस्तानी सेना कोई सैन्य कार्रवाई करती है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी सेना की होगी.”

संगठन ने बताया कि यह हमला उसकी विशेष इकाइयों – मजीद ब्रिगेड, STOS और फतेह स्क्वाड ने मिलकर किया है. BLA के अनुसार, अब तक 6 सैनिक मारे जा चुके हैं और सैकड़ों यात्री उनके कब्जे में हैं. संगठन के प्रवक्ता जियांद बलूच ने कहा, “हम इस पूरे ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं.”

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital