Bharat Express DD Free Dish

‘मुझे बॉर्डर पर छोड़ भागा पति..अब करेगा दूसरी शादी’, पाकिस्‍तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार

Betrayed in Love: पाकिस्तानी महिला एक वीडियो में कहते दिखाई दे रही है कि उसे पति ने धोखा दिया है, अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में धकेल दिया. अब भारत में दूसरी शादी करना चाहता है. पीएम मोदी मेरी मदद करें!

Pakistani woman viral Video

पाकिस्तानी महिला निकिता नागदेव

Pakistani Woman’s Video Viral: पाकिस्‍तान में कराची की रहने वाली एक हिंदू महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसने अपना नाम निकिता नागदेव बताया, वीडियो में उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि पति विक्रम नागदेव ने उसे धोखा दिया. वो उसे छोड़ गया और दूसरी औरत से शादी करने वाला है.

वीडियो में निकिता कह रही है, कि उनकी शादी 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के सिर्फ एक महीने बाद, 26 फरवरी 2020 को विक्रम उन्हें भारत ले आया. लेकिन खुशियां ज्यादा दिन नहीं चलीं. जुलाई 2020 में विक्रम ने वीजा की समस्या का बहाना बनाया. वह निकिता को अटारी बॉर्डर ले गया और जबरन पाकिस्तान में ही छोड़ गया. उसके बाद विक्रम ने कभी संपर्क नहीं किया. न ही कोई मदद की.

पाकिस्‍तान से वीडियो में निकिता ने रोते हुए कहा-


“मैं विक्रम से बार-बार अपने को भारत बुलाने के लिए कहती रही. लेकिन उसने हमेशा मना कर दिया. अगर मुझे न्याय न मिला, तो सिस्टम से भरोसा टूट जाएगा.”

कराची में शादी, कई माह बाद अफेयर का पता चला

निकिता का कहना है कि उनकी शादी के बाद विक्रम का परिवार अचानक बदल गया. निकिता को पता चला कि विक्रम का उसके एक रिश्तेदार से अफेयर चल रहा था. जब निकिता ने विरोध किया, तो ससुर ने इसे छोटी बात बताकर दबा दिया. कोविड लॉकडाउन के समय विक्रम ने दबाव डाला कि निकिता पाकिस्तान लौट जाए. तब से वह भारत आने नहीं दे रहा. निकिता ने कहा, “मेरा शौहर मुझे धोखा दे गया. अब वह भारत में दूसरी शादी करना चाहता है. मैं बिल्कुल अकेली हो गई हूं.” यह सुनकर निकिता का दिल टूट गया. वह अब भी उम्मीद लगाए है कि कोई उनकी मदद करेगा.

..तो क्‍या पाकिस्तान के कानून के तहत चलेगा केस?

निकिता ने डर और उदासी में 27 जनवरी 2025 को शिकायत दर्ज की. मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से जुड़े सिंधी पंचायत मीडिएशन सेंटर पहुंचा. वहां नोटिस जारी हुए. सुनवाई भी हुई. लेकिन कोई फैसला नहीं आया. 30 अप्रैल 2025 की रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों पक्ष पाकिस्तानी हैं. इसलिए केस पाकिस्तान के कानून के तहत चलेगा. मीडिएशन सेंटर ने सलाह दी कि विक्रम को पाकिस्तान भेजा जाए. मई 2025 में इंदौर सोशल पंचायत ने भी यही कहा. कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि मामले में जांच चल रही है.

‘हर महिला को न्याय मिलना चाहिए, इंतजार कर रही हूं’

निकिता ने वीडियो में पीएम मोदी से सीधे अपील की. उन्होंने कहा, “हर महिला को न्याय मिलना चाहिए. मैं इंतजार कर रही हूं.” यह क्रॉस-बॉर्डर केस भारत-पाकिस्तान के रिश्तों और महिलाओं के हक पर सवाल उठा रहा है. उम्मीद है कि न्याय जल्द मिलेगा. निकिता की कहानी कई महिलाओं का दर्द बयां कर रही है.

‘अगर पति आवारा है, कंडोम ही सहारा है’, जागरुकता या फूहड़ता? Viral Video से बिहार की किरकिरी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read