Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने छुए PM मोदी के पैर, तोड़े सारे प्रोटोकॉल, VIDEO में देखें भारत के पीएम का ग्रैंड वेलकम

PM Modi In Papua New Guinea: पीएम मोदी का यह स्वागत इसलिए भी खास है क्योंकि उस देश में नियम है कि वहां पर सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता.

PM Modi In Papua New Guinea

पीएम मोदी के पैर छूते पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे

PM Modi In Papua New Guinea: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी FIPIC शिखर सम्मेलन में शामिल होने पापुआ न्यू गिनी पहुंचे जहां उनका स्वागत पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पापुआ न्यू गिनी के मोरेस्बी (जैक्सन) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया. इस दौरान पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे भी मोजूद थे. वे इससे पहले सारे प्रोटोकॉल तोड़कर उनके स्वागत में एयरपोर्ट पहुँचे. पापुआ न्यू गिनी के एयरपोर्ट पर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर पीएम मोदी का स्वागत किया. बता दें कि भारत की तरफ से नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो कि पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया आभार

पापुआ न्यू गिनी पहुंचे पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का आभार जताते हुए कहा ट्वीट किया कि, ‘मैं हवाईअड्डे पर आने और मेरा स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का आभारी हूं. यह बहुत खास संकेत है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा. मैं अपनी यात्रा के दौरान इस महान देश के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने की आशा करता हूं.’

प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पापुआ न्यू गिनी पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पापुआ न्यू गिनी में बसे भारतीय लोगों से पीएम मोदी ने मुलाकात की. वहीं इस मौके पर कई भारतीयों ने पीएम मोदी को उपहार भी दिए. इस दौरान कई लोग पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचाने को लेकर भी काफी उत्साहित दिखे.

इसे भी पढ़ें: Quad Summit 2024: भारत करेगा 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी, जापान में पीएम मोदी ने की घोषणा

खास है पीएम का स्वागत

बता दें कि पीएम मोदी का यह स्वागत इसलिए भी खास है क्योंकि उस देश में नियम है कि वहां पर सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं किया जाता. ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ, लेकिन पीएम मोदी के पहुंचने पर दुनिया के सबसे बड़े Island देशों में एक पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के पैर छू लिए. पीएम मोदी वो पहले शख्स हैं जिनके लिए इस देश ने अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ा है. क्योंकि उस देश में रात्रि के समय राजकीय सम्मान की परंपरा नहीं है. लेकिन भारत की अहमियत और वैश्विक मंच पर पीएम मोदी की बढ़ती साख को देखते हुए वहां की सरकार ने यह फैसला लिया. पापुआ न्यू गिनी दुनिया का सबसे अधिक विविधता वाला देश है जहां क़रीब 700 भाषाएँ बोली जाती हैं. ये मोदी का नहीं, इस देश के हर नागरिक का सम्मान है. अपने सम्मान पर गर्व कीजिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital