एक ही कार में सवार होकर निकले पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन.
तियानजिन में एससीओ समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शिरकत की है. इ्सी कड़ी में पीएम मोदी भी समिट में शामिल होने के लिए तियानजिन में मौजूद है. सोमवार को एससीओ समिट में शामिल होने के बाद पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्विपक्षीय वार्ता (Bilateral Talks) के लिए एक ही कार में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.
Bilateral Talks के लिए एक ही कार में रवाना हुए
इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी. पीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा, “एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद, राष्ट्रपति पुतिन और मैं द्विपक्षीय बैठक (Bilateral Talks) स्थल पर साथ-साथ गए. उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है.”
After the proceedings at the SCO Summit venue, President Putin and I travelled together to the venue of our bilateral meeting. Conversations with him are always insightful. pic.twitter.com/oYZVGDLxtc
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
इससे पहले पीएम मोदी ने एससीओ समिट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने आतंकवाद और पहलगाम हमले का जिक्र किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ” “भारत ने एससीओ के सदस्य के रूप में बहुत सकारात्मक भूमिका निभाई है. एससीओ के लिए भारत की दृष्टि और नीति तीन महत्वपूर्ण स्तंभों पर आधारित है, जिनमें एस- सिक्यूरिटी, सी- कनेक्टिविटी और ओ- ऑपर्च्युनिटी शामिल हैं.”
यह भी पढ़ें- आतंकवाद पर पीएम मोदी का जीरो टॉलरेंस! SCO शिखर सम्मेलन में कहा- यह दहशत का घिनौना रूप
SCO Summit में आतंकवाद पर प्रहार
उन्होंने कहा, “पहला स्तंभ सुरक्षा है. सुरक्षा, शांति और स्थिरता किसी भी देश की प्रगति और विकास का आधार हैं. लेकिन, आतंकवाद और अलगाववाद जैसे बड़े खतरे इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में बाधा डालते हैं. आतंकवाद न केवल अलग-अलग देशों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह पूरे मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है.” इसके अलावा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन (SCO Summit) की अध्यक्षता की.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


