Donald Trump Praises PM Modi: “भारत एक महान देश है और उसके प्रधानमंत्री मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. वो शानदार काम कर रहे हैं” ये कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का. दरअसल डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को गाजा शांति समझौते को लेकर आयोजित सम्मेलन में शामिल होने मिस्र पहुंचे थे. इस दौरान वहां ब्रिटेन से लेकर पाकिस्तान तक के शीर्ष नेता मौजूद थे. इसी दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे उम्मीद है भारत और पाकिस्तान बहुत अच्छे से रहेंगे. इस दौरान मंच पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे. उन्होंने पीछे मुड़कर शहबाज शरीफ को देखते हुए कहा- है ना? जिसका उन्होंने सिर हिलाकर ‘हां’ में जवाब दिया. इस दौरान वहां मौजूद नेताओं और मीडिया पर्सनल्स में हल्की हंसी का माहौल बन गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
India 🇮🇳 is a great country with a very good friend of mine 🇺🇸 at the top. He’s done a fantastic job. I think India and Pakistan will live very nicely together, says Donald Trump looking at Pakistan PM Shehbaz Sharif at Egypt hosted summit of peace on #Gaza. pic.twitter.com/eCKiwb637E
— سعود حافظ | Saud Hafiz (@saudrahman27) October 13, 2025
ट्रंप ने मिस्र के राष्ट्रपति के साथ की सम्मेलन की अध्यक्षता
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल पताह अल सीसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त रूप से गाजा शांति शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की. इस दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्रीय शांति अच्छे दोस्तों के साथ अच्छे काम पर निर्भर करती है. इस दौरान उन्होंने शहबाज शरीफ की तरफ देखते हुए कहा कि वो इसको संभव बनाने की मदद करेंगे, है ना?
शहबाज शरीफ ने की ट्रंप की तारीफ
गाजा शांति शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबोधित किया. जिसमें उन्होंने एक बार फिर ट्रंप की तारीफ की और भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने का श्रेय उन्हें दिया. उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप अपनी बेमिशाल टीम के साथ हस्तक्षेप नहीं करते दो दोनों परमाणु देशों के बीच उस स्तर तक युद्ध पहुंच जाता. जिसके बारे में बताने के लिए कोई जीवित नहीं बचता कि क्या हुआ?
भारत-पाक सीजफायर का खुद को दिया क्रेडिट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का खुद को क्रेडिट दिया और उसे अपने द्वारा 8 सुलझाए गए विवादों में से एक बताया.
दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए सीजफायर का श्रेय डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर खुद को दिया. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप के दावे का भारत ने बार-बार खंडन किया. भारत का कहना है कि यह सीजफायर दोनों देशों के DGMO स्तर की बैठक के चलते हुआ. इस सीजफायर में किसी भी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है.
पीएम मोदी ने की ट्रंप की तारीफ
वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गाजा शांति शिखर सम्मेलन की तारीफ की और डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा विश्व में शांति स्थापित करने के कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से हमास के द्वारा बंदी बनाये गए अंतिम बचे 20 लोगों को पहले चरण में घर लौटाने की प्रक्रिया पूरी हुई.
इस सम्मेलन में सभी वैश्विक नेताओं ने गाजा युद्ध विराम समझौते पर दस्तखत किये. ट्रंप ने इसे मध्य-पूर्व के लिए एक नया दिन बताया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


