Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘रोम में स्वागत है मेरे दोस्त’, मेलोनी ने PM मोदी के लिए लिखी खास पोस्ट

PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में इटली पहुंचे. रोम में उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ. पीएम मोदी राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे और एफएओ मुख्यालय का दौरा करेंगे.

PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में मंगलवार शाम इटली पहुंचे. राजधानी रोम में उनका स्वागत बेहद गर्मजोशी से किया गया. एयरपोर्ट पर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने उनकी अगवानी की. इस दौरान भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उत्साह से प्रधानमंत्री का स्वागत किया. पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात कर उनसे बातचीत भी की.

सांस्कृतिक कार्यक्रम से सजा रोम

होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, वाद्य संगीत और इटालियन संस्कृति की झलक पेश की गई. दोनों देशों की सांस्कृतिक साझेदारी ने इस शाम को खास बना दिया.

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और इटली के बीच सहयोग को और मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि वह इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय भी जाएंगे, जिससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा और बहुपक्षवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा.

भारत-इटली रिश्तों में मजबूती

हाल के वर्षों में भारत और इटली के संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं. दोनों देश संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 को आगे बढ़ा रहे हैं. वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंचा, जबकि इटली से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 3.66 अरब डॉलर दर्ज किया गया. रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ रहा है.

मेलोनी ने साझा की तस्वीर

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा कि रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त. यह दौरा पीएम मोदी का इटली का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: आपने देखी नदी से कचरा निकालने की तकनीक? समुद्र के पानी को साफ रखने के लिए 1000 नदियों पर लगाए जाएंगे ऐसे इंटरसेप्टर सिस्टम

चार देशों का दौरा पूरा कर पहुंचे इटली

इटली पहुंचने से पहले पीएम मोदी Norway, Sweden, Netherlands और United Arab Emirates का दौरा कर चुके हैं. इस यात्रा के जरिए भारत ने यूरोप और मध्य पूर्व के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करने का संदेश दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital