Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस की प्रथम महिला को पीएम मोदी का खास तोहफा, सादेली बॉक्स में भेंट की बनारसी साड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस की प्रथम महिला बृंदा गोखूल को शाही बनारसी साड़ी और गुजरात के मशहूर सादेली बॉक्स में भेंट की.

PM Modi Mauritius Visit

PM Modi Mauritius Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. अपनी इस यात्रा पर उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल और प्रथम महिला बृंदा गोखूल को खास उपहार भेंट किए. इन उपहारों में पीएम मोदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी और अपने गृह राज्य गुजरात की मशहूर शाही बनारसी साड़ी और सादेली बॉक्स मॉरीशस की प्रथम महिला बृंदा गोखूल को भेंट किया.

बनारसी साड़ी: भारतीय विरासत की पहचान

बनारसी साड़ी उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) की प्रसिद्ध साड़ी है, जिसे इसकी बेहतरीन सिल्क, जटिल ब्रोकेड और खूबसूरत जरी कढ़ाई के लिए जाना जाता है. यह साड़ी शाही नीले रंग में तैयार की गई है, जिसमें चांदी की जरी से बने खास डिजाइन, चौड़ा बॉर्डर और बेहद सुंदर पल्लू इसे खास बनाते हैं. यह साड़ी शादी, त्योहारों और भव्य आयोजनों के लिए एक बेहतरीन परिधान मानी जाती है.

पीएम मोदी ने इस खास बनारसी साड़ी को गुजरात के प्रसिद्ध सादेली बॉक्स में रखा. यह नक्काशीदार बॉक्स अपनी बारीक कारीगरी के लिए जाना जाता है. इसका उपयोग कीमती साड़ियां, आभूषण और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है.

बनारसी साड़ी का ऐतिहासिक महत्व

बनारसी साड़ी का इतिहास 14वीं शताब्दी के मुगल काल से जुड़ा है. बनारस के कारीगरों ने सोने और चांदी के जरी धागों का उपयोग करके खास डिज़ाइन वाली साड़ियां बनानी शुरू की थीं. 18वीं और 19वीं शताब्दी में यह कला और भी निखर गई.

इन साड़ियों में मुगल शैली के डिजाईन जैसे जटिल फूल-पत्तियां, बेल-बूटे, जाल पैटर्न और मीना वर्क शामिल होते हैं. यह साड़ियां भारतीय दुल्हनों के शादी के जोड़े में खास स्थान रखती हैं. एक साड़ी को तैयार करने में 10 दिन से लेकर 6 महीने तक का समय लग सकता है.


ये भी पढ़ें- PM Modi Mauritius Visit: एक पेड़ मां के नाम अभियान की मॉरीशस में दिखी झलक, पीएम मोदी ने बॉटेनिकल गार्डन में किया पौधारोपण


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital