Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

G7 समिट में पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात, फैमिली फोटो में शामिल हुए कई बड़े नेता

PM Modi Trump meeting: फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई. 16 महीने बाद दोनों नेता आमने-सामने आए.

PM Modi Trump meeting: फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई. यह मुलाकात करीब 16 महीने बाद हुई है. पीएम मोदी यहां G7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल हुए थे, जहां दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और थोड़ी बातचीत भी की. इस सत्र में दोनों एक-दूसरे के बगल में बैठे थे.

द्विपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक, G7 समिट के इतर शाम 6:30 बजे (IST) दोनों नेताओं के बीच विस्तृत द्विपक्षीय चर्चा भी तय है. फरवरी 2025 में पीएम मोदी के वॉशिंगटन दौरे के बाद यह पहली बार है जब दोनों आमने-सामने मिले हैं. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद यह मुलाकात भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से अहम मानी जा रही है. हाल के महीनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारतीय आयात पर भारी टैरिफ लगाने से रिश्तों में तनाव देखा गया था.

ये भी पढ़ें-G7 मीटिंग के लिए फ्रांस पहुंचते ही भड़के डोनाल्ड ट्रंप! नहीं मिला ‘रेड कार्पेट’ तो खिसियाकर मैक्रों से नहीं मिलाया ठीक से हाथ

फैमिली फोटो में शामिल

आउटरीच सत्र से पहले पारंपरिक ‘फैमिली फोटो’ ली गई, जिसमें पीएम मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई बड़े नेता मौजूद थे. इस फोटो में यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, जर्मनी के चांसलर फ़्रेडरिक मर्ज़, UK के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची, यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भी शामिल थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital