Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi UAE Visit 2024: पीएम मोदी 2 दिवसीय दौरे के लिए यूएई रवाना, हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन, ये है पूरा शेड्यूल

PM Modi UAE Visit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी आज यूएई में बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi UAE Visit 2024

पीएम मोदी का यूएई दौरा 2024.

PM Modi UAE Visit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी आज यूएई में बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से कई विषयों पर चर्चा करेंगे.

विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, साल 2015 बाद पीएम मोदी 7वीं बार संयुक्त अरब अमीरात यात्रा कर रहे हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी यूएई के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय राणनीतिक साझेदारी भी करेंगे. साथ ही क्षेत्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों का भी आदान-प्रदान करेंगे.

यूएई में पीएम मोदा का आज का संभावित कार्यक्रम

पीएम मोदी आज शाम 4 बजे आबू धाबी पहुंचेंगे. जिसके बाद शाम 4 बजे से साढ़े पांच के बीच में आबू धाबी में द्विपक्षीय वार्ता होगी.

रात आठ बजे से 9.30 तक अहलान मोदी कम्युनिटी इवेंट होगा. जिसमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान मौजूद रहेंगे.

14 फरवरी का संभावित क्रार्यक्रम

9 बजकर 20 मिनट पर आबू धाबी में विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग होगी. इसके बाद पीएम मोदी 1.50 से 2.10 बजे तक वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी शाम 6 बजे से 9 बजे रात तक के कार्यक्रम में यूएई के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital