Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BRICS Summit 2024: कजान में शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

गलवान झड़प के बाद से, दोनों नेताओं की केवल एक औपचारिक बैठक हुई है जो अगस्त 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई थी.

PM Modi

पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रति शी जिनपिंग. (फाइल फोटो)

PM Modi In Russia: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को रूस के कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. 2020 में हुए गलवान संघर्ष के बाद यह उनकी पहली बैठक है.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी देते हुए बताया कि “कल (23 अक्टूबर) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी.”

एलएसी पर गश्त को लेकर सहमति

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में दोनों पड़ोसी देशों ने चार साल से चल रहे सीमा टकराव को खत्म करने के लिए लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त करने पर सहमति जताई है, जिसके कारण गलवान घाटी में घातक झड़प हुई थी.

मिसरी ने आगे कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले कई हफ्तों से, भारतीय और चीनी राजनयिक और सैन्य वार्ताकार विभिन्न मंचों पर एक-दूसरे के साथ निकट संपर्क में हैं और इन चर्चाओं के परिणामस्वरूप, गश्त व्यवस्था पर सहमति बनी है. भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ, 2020 में इन क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाले मुद्दों का समाधान हुआ और हम इस पर अगला कदम उठाएंगे.”

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र, PM Modi बोले- शांतिपूर्ण तरीके से हो समस्याओं का समाधान

गलवान झड़प के बाद से, दोनों नेताओं की केवल एक औपचारिक बैठक हुई है जो अगस्त 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर हुई थी. इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी एक संक्षिप्त अनौपचारिक बातचीत हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest