पुर्तगाल ने ऐलान किया है कि वो रविवार (21 सितंबर) को फिलिस्तीन (Palestine) को आजाद मुल्क के तौर पर मान्यता देगा. ऐसा वो अगले हफ्ते होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की अहम बैठक से पहले करेगा. महासभा में लगभग 10 अन्य देशों द्वारा भी फिलिस्तीन को मान्यता दिए जाने की उम्मीद है.
लिस्बन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पुर्तगाल रविवार को आधिकारिक तौर पर फिलिस्तीन को मान्यता देगा. यह बात संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले कही गई है, जहां लगभग 10 अन्य देश भी ऐसा ही करने वाले हैं. ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस उन अन्य पश्चिमी देशों में शामिल हैं जो इस महासभा में फिलिस्तीनी स्टेट को मान्यता देने की योजना बना रहे हैं. यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल का अभियान जारी है.
लिस्बन ने जुलाई में ही घोषणा कर दी थी कि वह ‘संघर्ष से उपजे हालात,’ मानवीय संकट, और पश्चिमी तट पर इजरायल की बार-बार की धमकियों को देखते हुए ऐसा करने का इरादा रखता है. विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है, “विदेश मंत्रालय पुष्टि करता है कि पुर्तगाल फिलिस्तीन को मान्यता देगा. मान्यता की आधिकारिक घोषणा रविवार, 21 सितंबर को की जाएगी.”
यह हंमला करने वालों को इनाम देने जैसा
इजरायल ने फिलिस्तीनी मान्यता की योजना की कड़ी आलोचना की और तर्क दिया कि यह हमास को 7 अक्टूबर, 2023 को गाजा में युद्ध भड़काने वाले हमले के लिए पुरस्कृत करता है. लिस्बन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पुर्तगाल रविवार को आधिकारिक तौर पर फिलिस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता देगा. यह बात संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले कही गई है, जहां लगभग 10 अन्य देश भी ऐसा ही करने वाले हैं.
ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस उन अन्य पश्चिमी देशों में शामिल हैं जो इस महासभा में फिलिस्तीन को मान्यता देने की योजना बना रहे हैं. यह घोषणा ऐसे समय में हो रही है जब गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल का अभियान जारी है. लिस्बन ने जुलाई में ही घोषणा कर दी थी कि वह ‘संघर्ष के बेहद चिंताजनक विकास,’ मानवीय संकट और पश्चिमी तट पर इजरायल की बार-बार की धमकियों को देखते हुए ऐसा करने का इरादा रखता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

