दुनिया

Qatar में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों को मौत की सजा, विदेश मंत्रालय ने जताई हैरानी, कानूनी टीम से साधा संपर्क

Qatar News: छोटे-से मुस्लिम देश कतर ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुनाई है. पिछले साल कतर में गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व भारतीय नौसेना के अफसरों पर कतर ने जासूसी का आरोप लगाया था और अब वहां की अदालत ने मौत की सजा का फैसला सुनाया है. इस फैसले पर भारत सरकार ने हैरानी जताई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय नौसेना में सेवाएं दे चुके उपरोक्‍त सभी 8 लोग कतर की एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे. यह कंपनी कतरी एमिरी नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी का नाम दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एवं कंसल्टेंसीज सर्विसेज है. वह कंपनी खुद को कतर रक्षा, सुरक्षा एवं अन्य सरकारी एजेंसी की स्थानीय भागीदार बताती है. रॉयल ओमान वायु सेना रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर खामिस अल अजमी इस कंपनी के सीईओ हैं.

 

भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान- कानूनी मदद करेंगे

इन लोगों पर कतर ने जासूसी का आरोप लगाया. यह मामला वहां की अदालत में पहुंचा, अब अदालत ने पिछले साल कतर में गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व भारतीय नेवी ऑफिसर को मौत की सजा सुनाई है. जिसके बाद भारत सरकार की ओर से गुरुवार को कहा गया है कि कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी विकल्पों की तलाश की जा रही है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे. कतर की अदालत के इस फैसले को हम वहां के अधिकारियों के सामने भी उठाएंगे.”

यह भी पढ़िए: कोलकाता से दोहा जाने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट में बम की अफवाह

कतर की अदालत ने इन 8 को सुनाई सजा-ए-मौत

कतर की अदालत में जिन पूर्व नौसेना अफसरों को मौत की सजा दी गई है, उनके नाम सामने आए हैं- कैप्टेन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टेन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी, कमांडर सुग्नाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश. ये सभी महजब से हिंदू हैं और कतर एक इस्लामिक मुल्क है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

6 seconds ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

53 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago