Russia snowfall: भारत में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहाड़ों का रूख किया जाता है. भारत में इस वक्त कश्मीर से लेकर शिमला तक बर्फबारी के चलते सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है, लेकिन दुनिया में ऐसी भी जगह है जहां बर्फबारी और ठंड की वजह से जिंदगी थम सी गई है. दरअसल, रूस के कामचटका प्रायद्वीप में पिछले दिनों भीषण बर्फबारी हुई. जिसकी वजह से वहां का जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया. यहां बर्फबारी का आलम यह है कि आबादी वाले इलाकों में अपार्टमेंट के 3-4 फ्लोर पूरी तरीके से बर्फ से ढक चुके हैं. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बर्फ के ढेर से फिसलते बच्चे और बर्फ में दबी इमारतें दिख रही हैं. बचावकर्मी बर्फ हटाकर लोगों तक पहुंच रहे हैं. वाकई में यह नजारा देख लोगों का दिल कांप जा रहा है.
पूरे शहर में इमरजेंसी लागू
द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के कामचटका पेनिनसुला में पिछले दिनों हुई जबरदस्त बर्फबारी (Russia snowfall) की वजह से 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है. बर्फीले तूफान ने पूरे शहर को बर्फ की मोटी चादर से ढक दिया है. शहर पर आई इस प्राकृतिक आपदा से लोगों को बचाने के लिए वहां की सरकार और प्रशासन ने सभी आपातकालीन इंतजाम लोगों की मदद के लिए लगा दिए हैं. जिसके चलते पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है.
सोशल मीडिया पर वायरल होती वीडियो
इस शहर के हालात बयां करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेजिडेंस बिल्डिंग आधी के करीब बर्फ में दबी हुई हैं, लेकिन इमरजेंसी के हालात में भी यहां युवा और बच्चे बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे बर्फ के बड़े ढेर से नीचे फिसलते हुए दिख रहे हैं. एक और वीडियो में कई इमारतें चौथी मंजिल तक बर्फ के नीचे दबी हुई दिख रही हैं.
Locals in Russia’s Kamchatka Peninsula are calling it a “snow apocalypse” after record-breaking snowfall buried towns, blocked roads, and forced a state of emergency, with snow piling up to building levels in some areas.pic.twitter.com/cWutM1L9wX
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) January 17, 2026
स्कूल बंद और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी ठप
रूस के इमरजेंसी सिचुएशन मंत्रालय ने जो वीडियो जारी किए हैं. उनमें बचावकर्मी अपने घरों में फंसे बुजुर्गों तक पहुंचने के लिए बर्फ की मोटी चादर को हटाते दिख रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कई दिनों से लगातार बर्फबारी की वजह से पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोक दिया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


