Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शेख हसीना के बेटे का बड़ा दावा, बांग्लादेश में अशांति की चिंगारी भड़काने में ISI का हाथ

Sajeeb Wazed: शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बांग्लादेश में अशांति की चिंगारी भड़काने के लिए ISI को जिम्मेदार ठहराया है.

Sheikh Hasina and Sajeeb Wazed

शेख हसीना और उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय.

Sajeeb Wazed on Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत पहुंची शेख हसीना के बेटे ने पाक को लेकर बड़ा दावा किया है. शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने कहा है कि बांग्लादेश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है. उन्होंने बांग्लादेश में अशांति की चिंगारी भड़काने के लिए ISI को जिम्मेदार ठहराया है.

शांति बहाल होते ही वतन लौटेंगी शेख हसीना

शेख हसीना के बांग्लादेश लौटने की संभावना लेकर जॉय ने बताया कि देश में शांति बहाल होते ही उनकी मां अपने वतन को लौट जाएंगी. उन्होंने आगे कहा कि वह (शेख हसीना) निश्चित रूप से वतन वापसी करेंगी. हालांकि, यह सुनिश्चित नहीं है कि शेख हसीना रिटायर्ड नेता के रूप में लौटेंगी या सक्रिय राजनेता के तौर पर वतन वापसी करेंगी.

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि शेख मुजीबुर्रहमान के परिवार के लोग अपने और अपने पार्टी के लोगों को बीच मझधार में नहीं छोड़ेंगे. सजीब वाजेद जॉय ने अवामी लीग को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए कहा कि यह पार्टी अपने लोगों से मुंह नहीं मोड़ सकती.

‘भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं…’

सजीब वाजेद जॉय ने शेख हसानी को दी गई सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का आभार जताया. साथ ही उन्होंने पीए मोदी से बाग्लादेश में लोकतंत्र की बहाली का दवाब बनाने का अनुरोध किया. साथ ही उन्होंने कहा- “मैं अपनी मां की सुरक्षा के लिए भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं. मैं पीएम मोदी का आभारी हूं.” जॉय ने आगे कहा कि अगर भारत अपने पूर्वी हिस्से में स्थिरता चाहता है तो उसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर दवाब बनाना होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital