Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Scorching heat In Mexico: मेक्सिको में बढ़ रहा है गर्मी का प्रकोप, 112 लोगों की हो चुकी है मौत

बीते कुछ सप्ताह में मेक्सिको के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया था. 11 से 17 जून के बीच देश में गर्मी से मौत के 31 मामले सामने आए.

Scorching heat In Mexico

प्रतीकात्मक तस्वीर

Edited by Nitish Pandey

Scorching heat In Mexico: मेक्सिको में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. गर्मी से लगातार लोगों की मत की खबरें समने आ रही है. आकंड़ों में बात करें तो इसी साल अब तक कम से कम 112 लोगों की मौत हो चुकी है. ये आंकड़ा 2022 से तीन गुना ज्यादा है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ये आंकड़ा ऐसे टाइम पर आया है जब वहां के राष्ट्रपति ने पत्रकारों द्वारा गर्मी के बारे में खबरें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की बात कही थी.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को रिपोर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि, पिछले दो सप्ताह में गर्मी से मौत के मामले काफी बढ़ गए हैं. इस साल अभी तक गर्मी से हुई मौत के मामले 2022 की तुलना में करीब तीन गुना अधिक हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय आम तौर पर हर सप्ताह गर्मी से मौत के मामलों पर एक रिपोर्ट जारी करता है, लेकिन इस बार रिपोर्ट देर से जारी हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिलहाल रिपोर्ट देर से जारी करने को लेकर किसी तरह की सफाई नहीं दी.

ये भी पढ़ें- जुलाई सीरीज का शानदार आगाज, शेयर बाजार में चौतरफा तेजी

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 18-24 जून में मौत के सबसे अधिक 69 मामले सामने आए. बीते कुछ सप्ताह में मेक्सिको के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच गया था. 11 से 17 जून के बीच देश में गर्मी से मौत के 31 मामले सामने आए.

इस साल अभी लू लगने और पानी की कमी के कारण उत्तरी सीमावर्ती राज्य नुएवो लियोन में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है.

गौरतलब है कि राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि गर्मी से मौत के मामलों से जुड़ी खबरें झूठी हैं और यह उनके प्रशासन के खिलाफ मीडिया के अभियान का हिस्सा है. लोपेज ओब्रादोर ने कहा था , ‘‘ पीत पत्रकारिता का यह चलन चिंताजनक है…’’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital