Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कहा- अब भारतीय सुप्रीम कोर्ट से मांगूंगा न्याय, मुझे अपने चारों बच्चे वापस चाहिए

सीमा हैदर नाम की महिला कुछ महीने पहले पाकिस्तान से 4 बच्चों संग भागकर भारत आ गई थी. यहां उसने सचिन नाम के युवक को अपना पति मान लिया. अब सीमा का पाकिस्तानी पति सीमा के खिलाफ अदालत जाएगा.

seema haider husband ghulam haider

पाकिस्तानी शख्स गुलाम हैदर और 4 बच्चों संग भागकर भारत आई मुस्लिम औरत सीमा हैदर

Seema Haider Ghulam Haider: पाकिस्तान से 4 बच्चों संग भागकर भारत आई मुस्लिम औरत सीमा हैदर का मामला लगातार सुर्खियों में है. सीमा हैदर ने यूपी के रहने वाले एक युवक (जिसका नाम सचिन है) के प्यार में पड़कर सब-कुछ छोड़ने का वादा किया और यहीं एक गांव में उसके साथ रहने लगी. अब पाकिस्तान में सीमा के शौहर ने सीमा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने और अपने 4 बच्चों को वापस ले जाने की मांग की है.

सीमा हैदर का पाकिस्तानी शौहर गुलाम हैदर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय जाएगा. इसके लिए गुलाम हैदर ने हरियाणा में पानीपत के रहने वाले मोमिन हैदर की मदद ली है. मोमिन हैदर के माध्यम से गुलाम हैदर सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर करेगा. वह अपने बच्चों की कस्टडी की मांग को लेकर याचिका दायर करेगा.

seema haider husband ghulam haider

सीमा हैदर के भारत आने के बाद से ही पाकिस्तान में गुलाम हैदर ने सीमा से रिश्ता खत्म कर लिया था. हालांकि, उसने इस बात को कहा कि वह अपने चारों बच्चों को वापस ले जाएगा. गुलाम हैदर ने कहा- ‘मैं अपने चारों बच्चों के लिए कहीं भी, किसी भी अदालत में जाऊंगा, पर उन्हें वापस लाकर रहूंगा. मैं सीमा के साथ अब नहीं रह सकता, लेकिन उससे कहूंगा कि अब भी तुम्हारे पास वक्त है. मैं तुम्हें पाकिस्तान आने का मौका दे रहा हूं. तुम्हें कुछ नहीं होगा. तुम कहती हो कि यहां तुम्हें मार दिया जाएगा. मैं यहां हूं, गारंटी दे रहा हूं कि तुमको कुछ नहीं होने दूंगा. तुम अपने भाई-बहन के घर में खुशी से रहना.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital