Bharat Express DD Free Dish

शेख हसीना से अशरफ गनी तक… दुनिया के वो 5 नेता, जिन्‍हें सत्ता छोड़कर अपने देश से भागना पड़ा, जानें उनके हाल

दुनिया के कई देशों में नेताओं को सत्ता से हटाकर अपना देश छोड़ना पड़ा. बांग्लादेश की शेख हसीना से लेकर अफगानिस्तान, सीरिया, यूक्रेन तक तख्तापलट की कहानियाँ सामने आईं. यहां ऐसे ही राष्ट्राध्यक्षों को जानिए

Sheikh Hasina

तख्तापलट के बाद देश छोड़कर भागने वाले नेता

World Leaders Forced Into Exile: कभी भारत का ही हिस्‍सा रहा बांग्लादेश (Bangladesh) अब कट्टर इस्‍लामी मुल्‍क बन चुका है. बीते वर्ष वहां इन्‍हीं दिनों में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ था. प्रधानमंत्री शेख हसीना को जान बचाकर भागना पड़ा और भारत में शरण लेनी पड़ी. उनसे पहले एक और पड़ोसी मुल्‍क अफगानिस्‍तान, पश्चिम एशियाई देश सीरिया, दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला, बेलारूस और यूक्रेन में भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब नेताओं को सत्‍ता छोड़कर भागना पड़ा.

यहां हम आज ऐसे ही सत्‍ताधीशों की चर्चा करने जा रहे हैं, जिन्‍हें तख्‍तापलट का सामना करना पड़ा और जान बचाने के लिए देश भी छोड़ना पड़ा.

1. शेख हसीना (Sheikh Hasina)

शेख हसीना अगस्‍त 2024 से पहले तक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं. 5 अगस्‍त को अचानक उन्‍हें खतरे की आहट महसूस हुई, और उन्‍होंने ढाका छोड़कर उसी दिन भारत की शरण ली. उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे, जिसमें हजारों लोग सड़कों पर उतर आए थे. प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका में सड़कों पर तोड़फोड़ और आगजनी की. शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद ढाका में पीएम आवास में प्रदर्शनकारी घुस गए और लूटपाट की. पूरे देश में कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने उत्‍पात मचाया. सैकड़ों हिंदु उनके हमलों के शिकार हुए. दर्जनों महिलाओं की इज्‍जत लूट ली गई. आज तक इस देश के हालात नहीं सुधरे हैं.

Sheikh Hasina

2. अशरफ गनी (Ashraf Ghani)

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी 2021 में तालिबान के डर से देश छोड़कर भाग गए. जाते समय वे हेलिकॉप्टर में लाखों डॉलर कैश भी लाद ले गए. गनी ने बाद में कहा कि उन्होंने खून-खराबे को रोकने के लिए ऐसा किया. फिलहाल वे UAE के नेताओं से बातचीत करके फिर से सार्वजनिक जीवन में एक्टिव होने की कोशिश कर रहे हैं.

Ashraf Ghani

3. बशर अल-असद (Bashar Al-Assad)

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने 24 साल तक राज किया, लेकिन सिर्फ 11 दिन में सत्ता छिन गई. उन्होंने रूस में शरण ली है. उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने या मॉस्को छोड़ने की इजाजत नहीं है.

Bashar al-Assad

यह भी पढ़िए: बांग्लादेश में फिर हिंदू नेता की हत्या, घर से उनको जबरन उठा ले गए थे कट्टरपंथी; पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया

4. जुआन गुआइडो (Juan Guaido)

वेनेजुएला के नेता जुआन गुआइडो ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया, लेकिन बाद में देश छोड़ भाग गए. उन्होंने अमेरिका में शरण मांगी है. गुआइडो का राजनीतिक कद पहले के मुकाबले काफी घट चुका है. अब वे सोशल मीडिया पर ही एक्टिव नजर आते हैं.

Juan Guaido

ये भी पढ़ें: Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर बोले कांग्रेस नेता- ‘मोदी सरकार की बातों में अब दम…’

5. स्वेतलाना, बेलारूस (Sviatlana)

बेलारूस की नेता स्वेतलाना ने बच्चों के डर से देश छोड़ दिया. उन्हें लिथुआनिया में शरण मिली है. उनके पति तिखानोवस्की को बेलारूस सरकार ने 2021 में 18 साल जेल की सजा सुनाई. इसी तरह पड़ोसी मुल्‍क यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच (Viktor Yanukovych) 11 साल से रूस में रह रहे हैं. हालांकि, वे अभी भी खुद को यूक्रेन के वैध राष्ट्रपति मानते हैं.

Sviatlana Tsikhanouskaya

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में तख्तापलट का 1 साल पूरा: कट्टरपंथी मुसलमानों की भीड़ लील गई 59 हिंदुओं की जिंदगियां – दर्जनों महिलाओं से रेप, मंदिरों पर हमले किए

Also Follow Bharat Express on X



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read