Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पर्यटकों को लुभाने के लिए श्रीलंकन एयरलाइंस ने लिया ‘रामायण’ का सहारा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये Video

Ramayana in Sri Lankan Airlines: श्रीलंका में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंकन एयरलाइंस ने रामायण का सहारा लिया है. सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन का वीडियो वायरल हो रहा है.

Ramayana in Sri Lankan Airlines

पर्यटकों को लुभाने के लिए श्रीलंकन एयरलाइंस ने लिया 'रामायण' का सहारा.

Ramayana in Sri Lankan Airlines: श्रीलंका में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंकन एयरलाइंस ने रामायण का सहारा लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा ही विज्ञापन नजर आया है, जिसकी लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विज्ञापन श्रीलंकन एयरलाइंस ने जारी किया है. इस विज्ञापन में रामायण का उल्लेख करते हुए श्रीलंका के टूरिज्म को बढ़ावा देने की भरपूर कोशिश की गई है.

दादी, पोते को सुनाती हैं रामायण का किस्सा

विज्ञापन में एक दादी अपने पोते को रामायण का किस्सा सुनाते हुए नजर आती हैं. दादी अपने पोते को बताती हैं कि किस प्रकार से रावण, माता सीता को लेकर लंका चला गया. दादी के ऐसा बताने पर पोता पूछता है, “क्या लंका वाकई कोई जगह है?” जिसके जवाब में दादी कहती हैं, “रामायण में जिन स्थानों का वर्णन किया गया है, वे सभी वाकई में हैं. अब हम लंका को श्रीलंका के नाम से पुकारते हैं”

दादी से एक के बाद एक सवाल पूछता है पोता

श्रीलंकन एयरलाइंस के इस विज्ञापन में पोता अपनी दादी से एक के बाद एक सवाल पूछते हुए नजर आता है. दादी, उसे हनुमान जी लंका कैसे पहुंचे, माता सीता को कहां रखा गया था, हनुमान जी ने लंका दहन कैसे किया, इन सब के बारे में बारी-बारी से बता रही हैं.

विज्ञापन में श्रीलंका की खूबसूरती का जिक्र

इसके अलावा विज्ञापन वाले वीडियो में दादी अपने पोते को संजीवनी बूटी वाले पहाड़े के बारे में बताते हुए भी नजर आ रही हैं. पूरे विज्ञापन में श्रीलंका की खूबसूरती को अच्छे ढंग से दिखाया गया है.

बता दें कि विज्ञापन के आखिरी हिस्से में बच्चा अपनी दादी से श्रीलंका जाने के लिए रिक्वेस्ट करता हुआ नजर आता है. जिसके जवाब में दादी कहती है कि सब लोग इस साल रामायण ट्रेल पर जा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital