Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Quran Burning: स्वीडन में कुरान जलाए जाने पर लश्कर ने दी आत्मघाती हमले की धमकी, ईसाइयों में खौफ

Quran Burning News: स्वीडन में कुरान जलाये जाने के बाद पाकिस्‍तान में सुन्नी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-झांगवी ने ईसाइयों पर आत्मघाती हमले कर बदला लेने का ऐलान किया है. जिससे लोग डरे हुए हैं.

पिछले दिनों स्‍वीडन में सरेआम कुरान की प्रति जलाई गई. (Image Soruce- Twitter)

Sweden Quran Burning: यूरोपीय देश स्वीडन में बकरीद के मौके पर कुरान जलाने की घटना से इस्‍लामिक मुल्‍कों के लोग भड़के हुए हैं. पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान में सक्रिय आतंकवादी संगठनों ने इस घटना के जवाब में ईसाइयों पर हमले की धमकी दी है. सुन्नी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-झांगवी की ओर से कहा गया है कि हम अल्‍लाह-ताला की शान में गुस्‍ताखी करने वालों को सबक सिखाएंगे. UCA न्‍यूज के मुताबिक, लश्‍कर ईसाइयों को निशाना बनाते हुए उन पर आत्मघाती हमला कर सकता है.

इस्‍लामिक कट्टरपंथियों की धमकियों से पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यक डरे हुए हैं. पाकिस्तान में मौजूद चर्च के अनुयायियों ने वहां की हुकूमत से सुरक्षा की मांग की है. पाकिस्तान के कैथोलिक बिशप सम्मेलन के दौरान एक अधिकारी ने कहा कि सुन्नी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-झांगवी ने ईसाइयों पर आत्मघाती हमले करने की धमकी दी है और कहा है कि स्‍वीडन की घटना का पाकिस्तान में जल्‍द रिएक्‍शन देखने को मिलेगा. कुछ पाकिस्‍तानी कट्टरपंथियों की ओर से ये तक कहा गया है कि वे ईसाइयों को जहन्‍नुम में भेज देंगे.

ईसाई समुदाय ने की कुरान जलाये जाने की निंदा
बिशप आयोग के कार्यकारी निदेशक नईम यूसुफ गिल ने कहा कि पाकिस्तान का ईसाई समुदाय स्वीडन में कुरान के अपमान की निंदा करता है. उन्होंने कहा कि एक धार्मिक अल्पसंख्यक के रूप में हम भाईचारे और शांति से रहते हैं और हमने हमेशा बहुसंख्यकों का समर्थन किया है. उन्होंने आगे कहा कि हम संवेदनशील कानूनों का उल्लंघन करने की कल्पना नहीं कर सकते.’ वहीं, दूसरी ओर कमीशन फॉर इंटरफेथ डायलॉग एंड इकोमेनिज्म के फैसलाबाद डायोकेसन निदेशक फादर खालिद रशीद ने मदीना टाउन में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की, जहां लगभग 4,000 ईसाई रहते हैं. फादर खालिद ने कहा कि आप सभी को अपने संबंधित पुलिस स्टेशनों के संपर्क में रहना चाहिए.

फैसलाबाद डायोकेसन निदेशक फादर खालिद ने कहा कि कुछ लोग जिन्‍होंने कुरान को जलाया, उन्‍हें सजा मिलनी चाहिए. कुरान जलाना बंद होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सभी को पवित्र पुस्तकों का सम्मान करना चाहिए और शांति और सद्भाव की संस्कृति के लिए प्रयास करना चाहिए. पाकिस्‍तान में 2009 में पंजाब प्रांत में लश्कर-ए-झांगवी समर्थकों ने ईसाइयों के घरों पर हमला किया था, जिसमें 10 कैथोलिक मारे गए थे.

यह भी पढ़ें: दिवालिया होने से अब बच जाएगा पाकिस्‍तान? IMF ने दी 3 अरब डॉलर के लोन की मंजूरी, जानिए क्‍या हैं इस डील के मायने



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital