ग्रीस के बाद अब जापान पर भी मुसलमानों का कब्जा
Tariq Masood: पूरी दुनिया में आतंकवाद की फैक्ट्री के नाम से मशहूर पाकिस्तानी अब अपनी आबादी बढ़ाकर देशों पर कब्जा कर रहे हैं. वे गैरइस्लामिक देशों में रोजगार का बहाना बनाकर जाते हैं और वहां पर बस जाते हैं. इसके बाद वो ढेर सारे बच्चे पैदा करके इलाके पर अपना कंट्रोल जमा ले रहे हैं. ये दावा पाकिस्तान के कट्टरपंथी मुफ्ती तारिक मसूद ने की है.
तारिक मसूद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो मुसलमानों की बढ़ती आबादी और एक से ज्यादा शादियों का जिक्र करते हुए दावा करते हैं कि ग्रीस और जापान में मुसलमानों ने आबादी बढ़ाकर कब्जा कर रहे हैं. मुफ्ती खुश होकर कहता है कि एक समय ग्रीस में यूनानी लोग रहते थे, लेकिन मुसलमानों ने इतने बच्चे पैदा किये कि यूनानी नस्ल अब खत्म हो चुकी है. अब मुसलमानों ने पूरी तरह से ग्रीस पर कब्जा कर लिया है.
कट्टरपंथी मुफ्ती आगे कहता है कि हम इसी तरह जापान पर भी कब्जा करेंगे. यह काम पूरा करने केलिए मुसलमान खासकर पठान और खान वहां पहुंच चुके हैं.
“मुसलमान एक से ज़्यादा शादियाँ कर रहे हैं और इतने बच्चे पैदा कर रहे हैं कि वे पूरी दुनिया में फैल रहे हैं।
एक समय था जब ग्रीस में यूनानी लोग रहते थे, लेकिन मुसलमानों ने इतने बच्चे पैदा किए कि यूनानी नस्ल अब खत्म हो गई है। और मुसलमानों ने पूरी तरह से ग्रीस पर कब्ज़ा कर लिया है।
इसी तरह हम जापान पर भी कब्ज़ा करेंगे; बड़ी संख्या में मुसलमान—खासकर पठान और खान—वहाँ पहुँच चुके हैं।
वे जापानी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और कई बच्चे पैदा कर रहे हैं। एक समय ऐसा आएगा जब जापानी लोग खुद जापान से गायब हो जाएँगे और देश पर मुसलमानों का राज होगा।”— पाकिस्तानी मौलाना तारिक मसूद, जो जापान में 8 मस्जिदें और 12 इस्लामिक सेंटर बना रहा हैं।
— Äbhï$hëk Güptä (@mind_kracker) October 12, 2026
सोशल मीडिया पर दावे के मुताबिक पाकिस्तानी मौलाना तारिक मसूद जापान में 8 मस्जिदें और 12 इस्लामिक सेंटर बना रहा है.
जापान में कितनी है मुस्लिम आबादी?
जापान में मुस्लिम आबादी लगातार बढ़ रही है. वासेदा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एमेरिटस हिरोफुमी तनादा के अनुमान के मुताबिक, 2024 के अंत तक जापान में मुस्लिम आबादी करीब 4.2 लाख थी. यह देश की कुल आबादी का लगभग 0.3 प्रतिशत है. दो दशक पहले की तुलना में यह संख्या काफी बढ़ी है.
जापान में मुस्लिम आबादी बढ़ने के पीछे विदेशी कामगारों और प्रवासियों की अहम भूमिका है. इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दूसरे देशों से आए लोग वहां रहते और काम करते हैं. देश में मस्जिदों की संख्या भी बढ़ी है. उपलब्ध अनुमानों के मुताबिक, 2025 के मध्य तक जापान में 160 से अधिक मस्जिदें थीं.
क्या मुसलमानों ने ग्रीस पर कब्जा कर लिया है?
तारिक मसूद के हवाले से दावा किया गया कि मुसलमानों ने ग्रीस पर भी कब्जा कर लिया है. आपको बता दें कि ग्रीस में मुस्लिम समुदाय लंबे समय से मौजूद है. खासकर पश्चिमी थ्रेस क्षेत्र में मुसलमानों की आबादी काफी है, जिसमें तुर्क, पोमाक और रोमा समुदायों के लोग शामिल हैं. इसके अलावा, प्रवासी और शरणार्थी भी ग्रीस में रहते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘ना पानी मिलेगा, ना आटा…!’ PAK में कंगाली के बीच नया संकट, भारत के इस फैसले से कांपी शहबाज की रूह
अमेरिकी विदेश विभाग की 2023 की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट में ग्रीस की आबादी करीब 1.05 करोड़ बताई गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, देश में लगभग 1.40 लाख मुस्लिम पश्चिमी थ्रेस में रहते थे, जबकि अन्य प्रवासी मुस्लिम समुदाय भी वहां मौजूद थे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




