होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इजरायल-फिलिस्तान में बढ़ा तनाव (फोटो ट्विटर)
Israel Palestinian Conflict: पिछले हफ्ते दो इजरायली भाइयों की हत्या में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से इजरायली सेना की छापेमारी के दौरान पश्चिमी तट में कम से कम छह फिलिस्तीनी मारे गए. फिलीस्तीनी और इजरायली अधिकारियों ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो बयान में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि उत्तरी पश्चिमी तट में जेनिन के शरणार्थी शिविर में मंगलवार को छापे के दौरान फिलिस्तीनी संदिग्ध मारा गया.
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जेनिन में फिलिस्तीनियों और इजरायली सैनिकों के बीच गोलीबारी के दौरान बंदूक की गोली से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 16 अन्य घायल हो गए.
इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने एक बयान में कहा कि इजरायली सैनिकों ने एक इमारत को घेर लिया, जहां संदिग्ध अब्देल फत्ताह हुसैन खरौशा और अन्य आतंकवादी छिपे हुए थे. सैनिकों ने इमारत पर मिसाइलें दागीं. सोशल मीडिया पर जारी वीडियो फुटेज में जेनिन की एक इमारत से धुएं के बड़े गुबार को निकलते देखा जा सकता है.
इजरायली अधिकारियों ने कहा कि फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह और हमास के आंदोलन के सदस्य खरौशा ने 26 फरवरी को उत्तरी पश्चिमी तट में हवारा शहर के बाहर दो इजरायली निवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले ने सैकड़ों इजरायली निवासियों को हवारा और आसपास के अन्य शहरों में उत्पात मचाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें फलस्तीनी घरों, कारों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- Holi 2023: इंडो-पाक बॉर्ड पर शहीदों के परिजनों ने जवानों के साथ मनाई होली, सरहद पर खुशी से खूब नाचे जवान
इजरायल-फिलिस्तीनी तनाव इस साल की शुरूआत नें बढ़ा
इजरायलियों की हत्या के संदेह में फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार करने के लिए पश्चिमी तट में इजरायली सैन्य अभियानों की एक श्रृंखला में छापा लेटेस्ट है. इजरायल-फिलिस्तीनी तनाव इस साल की शुरूआत से बढ़ रहा है, जिससे हिंसा के बीच 70 से अधिक फिलिस्तीनियों और 13 इजरायलियों की मौत हो गई है.
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…