Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘यह वो देश है जो आज हर रोज 28 किमी के हाईवे और हर साल 8 नए हवाई अड्डे बना रहा है’- टोक्यो में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

टोक्यो में ओआरएफ द्वारा आयोजित रायसीना राउंडटेबल सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जापान की यात्रा पर हैं.

Tokyo (Japan): आज गुरुवार को टोक्यो में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ ) द्वारा आयोजित रायसीना गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और जापान के बीच संबंधों की सराहना की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, “यह महत्वपूर्ण है कि जापान आज भारत में बदलाव की गति की सराहना करे. यह वो देश है जो आज हर रोज 28 किलोमीटर के हाईवे बना रहा है, जो हर साल 8 नए हवाई अड्डे बना रहा है. ये परिवर्तन हमें और अधिक प्रभावी और विश्वसनीय साझेदार बनाता है.”

जापान की यात्रा पर हैं विदेश मंत्री

बता दें कि टोक्यो में ओआरएफ द्वारा आयोजित रायसीना राउंडटेबल सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जापान की यात्रा पर हैं. जयशंकर विशेष रूप से 6-8 मार्च तक जापान की यात्रा पर हैं. इससे पहले उन्होंने दक्षिण कोरिया का दौरा किया, जहां अपने प्रवास के दौरान उन्होंने शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. वह अपने जापानी समकक्ष योको कामिकावा के साथ 16वीं भारत- जापान विदेश मंत्री की रणनीतिक वार्ता के लिए जापान में हैं.

इन मुद्दो पर चर्चा की उम्मीद

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों मंत्रियों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने और स्वतंत्र, खुले, समावेशी, शांतिपूर्ण और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है. इस बीच, गोलमेज बैठक में, जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन के बोर्ड के अध्यक्ष तदाशी माएदा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की.

इसे भी पढ़ें: ‘यह वो देश है जो आज हर रोज 28 किमी के हाईवे और हर साल 8 नए हवाई अड्डे बना रहा है’- टोक्यो में बोले विदेश मंत्री जयशंकर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital