Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तान के क्वेटा में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत

Pakistan: सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट शनिवार रात को हुआ जब बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के एक इलाके में परिवार के एक सदस्य ने हीटर जलाने का कोशिश कर रहे थे.

PAKISTAN

पाकिस्तान में सिलेंडर ब्लास्ट (फोटो IANS)

Pakistan Cyclider Blast: पाकिस्तान (Pakistan) के क्वेटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने रविवार को ये जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट शनिवार रात को हुआ जब बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के एक इलाके में परिवार के एक सदस्य ने हीटर जलाने का कोशिश कर रहे थे. उसी दौरान ये हादसा हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचावकार्य में जुट गया. परिवारों के सदस्य हो तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इस हादसे में कम से कम से छह लोगों की मरने की खबर सामने आई रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: हेट स्पीच मामले में पूर्व मंत्री अशोक कटारिया समेत 3 बड़े नेताओं पर शिकंजा, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जाने क्या है मामला

मौके पर ही हो गई थी मौत

बचाव कर्मियों के अनुसार, विस्फोट के बाद एक दंपति और उनके चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय पुलिस (local police) ने मीडिया को बताया कि धमाका सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण हुआ, जिससे मकान को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है. विस्फोट के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके स्थानीय लोगों की मदद करने की कोशिश की. लेकिन आग इतनी तेज की वो आग पर काबू नहीं कर पाए. जिसकी वजह से ये दर्दनाक हादसा हो गया.

पिछले महीने भी हुआ था सिलेंडर में विस्फोट

पाकिस्तान में इससे पहले एक सिलेंडर (cyclinder) में भयानक विस्फोट हुआ था. जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी. ये दर्दनाक हादसा कराची के लासबेला में हुआ था. वहीं ब्लास्ट की चपेट में आए कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस हादसे पर बताया गया था कि. सिलेंडर फटने की ये घटना ऐसे जगह पर हुई थी जहां काफी भीड़भाड़ थी. खबरों के मुताबिक, घटना की जगह पर करीब दो दर्जन लोग थे. घटना के बाद राहत और बचाव के लिए प्रशासन पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital