Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ब्रिक्स के मंच पर गिरा था तिरंगा, पीएम मोदी ने उठाकर जेब में रखा, देखें VIDEO

पीएम मोदी ने तिरंगे को उठाकर कोर्ट के जेब में रख लिया. दरअसल, वहां ग्रुप फोटो के लिए सभी नेता इक्ट्ठा हुए थे.

पीएम मोदी

पीएम मोदी

BRICS Summit 2023: 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ द्विपक्षीय बैठक की. आज पीएम मोदी के कई कार्यक्रम निर्धारित है. इससे पहले जब पीएम मोदी ब्रिक्स के मंच पर पहुंचे तो वहां जमीन पर तिंरगा गिरा हुआ था. पीएम मोदी ने तिरंगे को उठाकर कोर्ट के जेब में रख लिया. दरअसल, वहां ग्रुप फोटो के लिए सभी नेता इक्ट्ठा हुए थे. पीएम मोदी को ऐसा करते देख दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी मंच पर पड़े फ्लैग को उठाकर अपने सहयोगी को दे दिया.

यहां देखें वीडियो:

भारत जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा: पीएम मोदी

ब्रिक्स सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि  भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में पीएम मोदी ने कहा, जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3 LIVE: चांद से चंद कदम दूर चंद्रयान, सबकुछ है तैयार…. अब बस 6:04 बजने का इंतजार, पढ़ें पल-पल का अपडेट्स

भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनेगा: पीएम मोदी

भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनेगा. ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों में बदल दिया. पिछले कुछ वर्षों में, मिशन मोड में किए गए कार्यों के कारण भारत में व्यापार करने में आसानी में सुधार हुआ है…हमने सार्वजनिक सेवा वितरण और सुशासन पर ध्यान केंद्रित किया है…आज भारत में UPI का उपयोग सभी स्तरों पर किया जाता है. आज दुनिया के सभी देशों में भारत सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश है.

बता दें कि भारत, चीन और ब्राजील के प्रमुख तथा रूस के शीर्ष राजनयिक 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए जोहान्सबर्ग में एकत्रित हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही दक्षिण अफ्रीकी पहुंच चुके हैं, जबकि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंगलवार (22 अगस्त) को जोहान्सबर्ग पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, “जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो रहा हूं. मैं ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग कार्यक्रमों में भी हिस्सा लूंगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest