Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जर्मनी से जापान तक की कंपनियां कतार में! अमेरिकी बाजार के लिए ट्रंप का मेगा प्लान, आ रहा है $18 ट्रिलियन का रिकॉर्ड निवेश

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका में करीब 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आ रहा है और देश जल्द ही विनिर्माण क्षेत्र में अभूतपूर्व उछाल देखने वाला है. ट्रंप के मुताबिक जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान की कंपनियां अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं

Donald Trump

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका में करीब 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आ रहा है और देश जल्द ही विनिर्माण क्षेत्र में अभूतपूर्व उछाल देखने वाला है.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था तेज विकास के नए दौर में प्रवेश कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारे यहां 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश हो रहा है और दुनिया के किसी भी देश ने ऐसा कभी नहीं देखा.

ट्रंप ने ऑटोमोबाइल सेक्टर का उदाहरण देते हुए कहा कि जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान की कंपनियां अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं और नए प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं.

जर्मनी से लेकर जापान तक की आ रही कंपनियां

उन्होंने कहा,

जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान की कार कंपनियां यहां आ रही हैं और बड़े पैमाने पर प्लांट लगाए जा रहे हैं. यह काम अभी चल रहा है.

ट्रंप के अनुसार विदेशी कंपनियां अमेरिकी बाजार तक पहुंच बनाने के लिए अपना उत्पादन अमेरिका में स्थानांतरित कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वे यहां इसलिए आना चाहते हैं क्योंकि उन्हें हमारे बाजार में अपने उत्पाद बेचने हैं.

आने वाले सालों में दिखाई देंगे बदलाव

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आने वाले वर्षों में देश में ऐसे आर्थिक बदलाव दिखाई देंगे, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. ट्रंप ने आगे कहा कि आप ऐसी चीजें देखने वाले हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. अगले तीन वर्षों में देश में कई शानदार बदलाव देखने को मिलेंगे.

ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब वह व्यापार, टैरिफ और घरेलू विनिर्माण को लेकर अपनी आर्थिक नीति को लगातार प्रमुखता दे रहे हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने विदेश नीति से जुड़े सवालों के बीच भी बार-बार आर्थिक मुद्दों और औद्योगिक विकास का उल्लेख किया.

दुनिया में बढ़ा है भरोसा

उन्होंने कहा कि अमेरिका की आर्थिक स्थिति को लेकर दुनिया में भरोसा बढ़ा है और आर्थिक आंकड़े बेहद शानदार हैं. इस दौरान ट्रंप ने कैलिफोर्निया की चुनाव प्रणाली की भी आलोचना की. उन्होंने इसे धांधलीपूर्ण और सबसे बेईमान प्रणालियों में से एक बताया.

ये भी पढ़ें- मात्र 3% हरियाली और अंधाधुंध खनन! जानिए कैसे इंसानी गलतियों ने बांदा को बना दिया तपता हुआ आईलैंड

ट्रंप ने दावा किया कि कैलिफोर्निया की मतदान व्यवस्था में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान उठाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन को कॉल करना पड़ता है. यह पूरी तरह धांधली वाला सिस्टम है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital