Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्रंप की सख्त संदेश, होमूर्ज जलमार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश पर ईरान को झेलनी होगी सैन्य कार्रवाई

US Israel Iran conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश की तो अमेरिका बड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा.

US Israel Iran conflict:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि उसने होमुर्ज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगे बिछाने की कोशिश की तो अमेरिका बड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन इस रणनीति जलमार्ग पर कड़ी नजर रख रहा है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

संदिग्ध नौकाओं पर हमला

अमेरिकी सेना ने हाल ही में 10 नौकाओं को निशाना बनाया जिन पर बारूदी सुरंगे बिछाने का संदेह था. इन नौकाओं को नष्ट कर दिया गया जिससे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में तनाव और बढ़ गया. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा कि अमेरिका ऐसे किसी भी प्रयास को रोकने के लिए उन्नत तकनीक और मिसाइल क्षमताओं का इस्तेमाल कर रहा है.

उन्नत तकनीक का इस्तेमाल

ट्रंप ने कहा कि मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ इस्तेमाल की गई और मिसाइलें अब होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग बिछाने वाली नौकाओं को नष्ट करने के लिए प्रयोग की जा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि हाल के घंटों में 10 नौकाओं को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

अमेरिकी केंद्रीय कमान का क्या कहना है?

अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने इन अभियानों की पुष्टि की और बताया कि यह ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के तहत चलाया जा रहा है. सैकड़ों हवाई संसाधनों के जरिए ईरानी क्षमताओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. कमानों ने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य ईरान की समुद्र में शक्ति प्रदर्शन करने और वाणिज्यिक जहाजों को धमकाने की क्षमता को सिमित करना है.

रक्षा सचिव का क्या कहना है?

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि ये अभियान राष्ट्रपति के सीधे आदेशों पर चलाए गए हैं. उनका उद्देश्य वैश्विक समुद्री मार्गों को सुरक्षित रखना और आतंकवादियों को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंधक बनाने से रोकना है. उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी खतरे को सहन नहीं करेगा और निर्णायक कार्रवाई करेगा.

ईरान की क्षमता को चुनौती

केंद्रीय कमान ने कहा कि वर्षों से ईरानी सेनाएं नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा बनी हुई हैं. अब अमेरिकी सैन्य बल उनकी क्षमताओं को कमजोर कर रहे हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

ये भी पढ़ें-ट्रंप बोले- थैंक यू इंडिया! रिलायंस का अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा निवेश, टेक्सास बनेगा नया ‘जामनगर’?

ट्रंप की चेतावनी और अमेरिकी सेना की कार्रवाई ने फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव को और बढ़ा दिया है. अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह वैश्विक ऊर्जा मार्गों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital