Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मार-ए-लागो में ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात, रूस-यूक्रेन शांति समझौते पर 90% सहमति

Russia Ukraine War: फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात में रूस-यूक्रेन शांति समझौते पर 90% सहमति बनी.

Russia Ukraine War: फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अहम बैठक हुई. इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में बड़ी प्रगति का दावा किया. ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन और रूस शांति समझौते के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बातचीत कभी भी टूट सकती है और युद्ध लंबा खिंच सकता है.

बैठक से पहले फोन पर बातचीत

बैठक से पहले ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ढाई घंटे फोन पर बातचीत की थी. ट्रंप ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि पुतिन शांति चाहते हैं. उन्होंने बताया कि यूरोपीय नेताओं से भी चर्चा हुई है और इस युद्ध को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं. ट्रंप ने इसे ‘दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे घातक युद्ध’ बताते हुए कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो कुछ ही हफ्तों में समझौता हो सकता है.

90 प्रतिशत सहमति- जेलेंस्की

जेलेंस्की ने बैठक को सकारात्मक करार दिया. उन्होंने कहा कि 20-सूत्रीय शांति योजना पर 90 प्रतिशत सहमति बन चुकी है. अमेरिका-यूक्रेन सुरक्षा गारंटी पर 100 प्रतिशत सहमति हो गई है, जबकि अमेरिका-यूरोप-यूक्रेन सुरक्षा गारंटी पर लगभग सहमति बन चुकी है. जेलेंस्की ने ट्रंप को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यूक्रेन शांति के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि सैन्य आयाम पर भी 100 प्रतिशत सहमति बन गई है और सुरक्षा गारंटी स्थायी शांति की दिशा में एक बड़ा कदम है.

त्रिपक्षीय बैठक की संभावना पर ट्रंप का बयान

त्रिपक्षीय बैठक की संभावना पर ट्रंप ने कहा कि सही समय पर पुतिन और जेलेंस्की के साथ बैठक जरूर होगी. उन्होंने पुतिन के साथ हुई लंबी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि पुतिन इस बैठक के लिए तैयार हैं और वह यूक्रेन की सफलता चाहते हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि पुतिन ने ऊर्जा और बिजली जैसी चीजें बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध कराने की बात की थी, जिसे उन्होंने जेलेंस्की को समझाया.

ये भी पढ़ें-Year Ender 2025: सिर्फ राजनीति नहीं, तकनीकी गुरु भी! UPI और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से भारत ने बदली ग्लोबल साउथ की किस्मत

कुल मिलाकर, मार-ए-लागो की इस बैठक से शांति की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं. हालांकि ट्रंप ने साफ कहा कि हालात बिगड़े तो समझौता नहीं हो पाएगा लेकिन फिलहाल माहौल सकारात्मक है और आने वाले हफ्तों में बड़ी खबर सामने आ सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest