होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि उन्होंने ट्विटर के सीईओ के रूप में अपनी जगह लेने के लिए एक कुत्ते को हायर किया है. मस्क ने कंपनी के सीईओ की कुर्सी पर बैठे अपने पालतू कुत्ते ‘फ्लोकी’ की एक तस्वीर ट्वीट की, जिसके कैप्शन के साथ लिखा है, “ट्विटर के नए सीईओ अद्भुत हैं.” उन्होंने कहा, “किसी अन्य व्यक्ति से बहुत बेहतर!”
मस्क के पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपने विचार व्यक्त किए. एक यूजर ने कहा, “मुझे लगता है कि ये काम लेने के लिए यह सही है.” जिसपर मस्क ने रिप्लाई किया, “वह नौकरी के लिए एकदम सही है.” एक अन्य यूजर ने पूछा, “क्या ट्विटर नए नेतृत्व में एनिमल एब्यूज की रिपोर्ट करने का विकल्प जोड़ेगा?”
पिछले साल दिसंबर में, मस्क ने कहा था कि वह सॉफ्टवेयर और सर्वर टीमों को तभी चलाएंगे, जब उन्हें उनकी जगह लेने के लिए ‘कोई नया सीईओ’ मिल जाएगा. उन्होंने एक पोल के जवाब में बयान दिया, जहां 57.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा था कि उन्हें ट्विटर के सीईओ के रूप में पद छोड़ना चाहिए.
अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि उन्हें ‘‘संभवत: इस और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिल जाने की उम्मीद है. ट्विटर के मौजूदा सीईओ मस्क ने दुबई में ‘वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट’ को एक वीडियो कॉल के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए यह सुनिश्चित करना सबसे जरूरी है कि यह सोशल मीडिया मंच काम करना जारी रख सके.
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे इस संगठन को स्थिर करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि इसकी वित्तीय स्थिति मजबूत रहे.’’ यह पूछे जाने पर कि वह ट्विटर के सीईओ का नाम कब घोषित करेंगे, मस्क ने कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि इस साल के अंत तक इस कंपनी को चलाने के लिए किसी और को ढूंढना उचित समय होगा.’’
-आईएएनएस
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…
साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…
सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…
Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…